Shocking: आधी रात में 'गायब' हो गया लड़के का प्राइवेट पार्ट, जानिए पूरा मामला

उन्नाव, 05 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को बरामदे में सोना भारी पड़ गया। आधी रात में जब सब गहरी नींद में सो रहे थे, तभी कुछ लोग वहां आ गए और युवक को पकड़ लिया। उन लोगों ने युवक के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और सिर पर वार कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया। हमलवार युवक का प्राइवेट पार्ट अपने साथ लेकर चले गए। इधर, चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला ?

क्या है पूरा मामला ?

मामला उन्नाव के थाना मौरावा क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि छोटा गौरी गांव के रहने वाला सूरज रोज की तरह अपने घर के बरामदे में सो रहा था। बाकी परिवारवाले घर के अंदर सो रहे थे। सभी गहरी नींद में थे। इसी बीच देर रात कुछ हमलावर सूरज के घर में घुसे और उसे पकड़ लिया।

सिर पर वार कर किया बेहोश, काटकर अलग किया प्राइवेट पार्ट

सिर पर वार कर किया बेहोश, काटकर अलग किया प्राइवेट पार्ट

हमलावरों ने पहले सूरज की पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गया। फिर उसका प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया और फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां सूरज लहूलुहान हालत में पड़ा तड़प रहा था। हंगामे की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए।

युवक की हालत गंभीर, पुलिस कर रही जांच

युवक की हालत गंभीर, पुलिस कर रही जांच

आनन-फानन में युवक को गांव के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। डॉग स्कवॉयड और फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल की जांच की। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने गांव के एक युवक को हिरासत में लिया है। जल्द वारदात का खुलासा कर आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+