टॉफी लेने गया 3 साल का बच्चा मिला पड़ोसी के घर में बेहोश, गांव वालों ने युवक-युवती को खंभे से बांधकर पीटा
Unnao news, उन्नाव। घर से टॉफी लेने निकला मासूम के काफी देर तक वापस न आने पर खोजबीन शुरू हुई तो पड़ोसी के घर में बेहोशी की हालत में मिला। परिजनों के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने अपरहण कर बलि चढ़ाने का आरोप लगाते हुए घर में मौजूद युवक और युवती को बिजली के खंभे में बांधकर पिटाई शुरू कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव किया और युवक व युवती को लेकर थाना ले आई। पुलिस पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने थाना में हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इस संबंध में बातचीत करने पर थाना पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर आई है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हमीरपुर की घटना
घटना बिहार थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुर का है। उक्त गांव निवासी फूल कुमार का पुत्र रौनक (3) शाम को टॉफी लेने के लिए पास की दुकान पर गया था। काफी देर तक उसके लौट के ना आने पर खोजबीन शुरू की गई लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों ने ग्राम प्रधान सुनीता देवी से बच्चे की खोजबीन में मदद की गुहार लगाई।

पड़ोस के घर में बेहोश मिला बच्चा
ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों की मदद से खोजबीन चालू किया तो रात लगभग 10 बजे पड़ोस में रहने वाले राजकुमार के घर में बेहोशी की हालत में मिला। मौके पर राजकुमार की पुत्री कविता और रायबरेली के सरेनी गजपति खेड़ा निवासी बल्लू पुत्र कल्लू मिला। मासूम को बेहोशी हालत में देखकर ग्रामीणों ने कविता और कल्लू को पकड़कर खंभे से बांध दिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

'प्रधान कर रहा साजिश'
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कविता और कल्लू को थाना ले आई। लेकिन मासूम के परिजन व ग्रामीण पुलिस के ढीले रवैये अपनाने का आरोप लगाया और थाने पर हंगामा किया। इधर थानाध्यक्ष बिहार ने बताया कि मासूम रौनक की मां शोभा देवी की तहरीर पर कविता, उसकी मां शांति और कल्लू पर मामला पंजीकृत कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ कविता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि ग्राम प्रधान शौचालय निर्माण में ₹1000 की मांग कर रहा था। जिसे ना देने पर बच्चे की अपहरण की कहानी रच कर उसको फंसाने का प्रयास कर रहा है। ग्राम प्रधान की सैर पर ग्रामीण व परिजनों ने बिजली के खंभे में बांधकर उसे और कल्लू की पिटाई की। इस संबंध में बातचीत करने पर थानाध्यक्ष बिहार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिलने के बाद मामला पंजीकृत कर लिया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications