UP News: पत्नी को सांप ने काटा तो पति काे आया गुस्सा, सांप को पकड़ा और लेकर पहुंच गया अस्पताल, देखें Video

UP News Hindi: यूपी के उन्नाव में एक महिला को सांप ने काट लिया तो पति सांप को डिब्‍बे में बंद किया और पत्नी व सांप को लेकर अस्‍पताल पहुंच गया।

Husband reached hospital with snake in box in Unnao UP Video Viral

UP Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मकान के छत पर घरेलू काम कर रही एक महिला को सांप ने काट लिया। महिला चलाते हुए अपने पति के पास पहुंची तो उसका पति सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया।

Recommended Video

    पत्नी को सांप ने काटा तो पति काे आया गुस्सा

    उसके बाद वह अपनी पत्नी और डिब्बे में बंद सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों के सामने डिब्बा खोल कर सांप को दिखाया तो वे हैरान रह गए। फिलहाल महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे उन्नाव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    चिकित्सकों का कहना है कि समय पर उपचार मिलने के चलते महिला की हालत खतरे से बाहर है। हालांकि अभी भी महिला अस्पताल में भर्ती है और उसका उपचार चल रहा है। वहीं पति का कहना है कि वह सांप की प्रजाति को डाक्टरों को दिखाने के लिए ले गया था।

    यह पूरा मामला उन्नाव जनपद के माखी थाना अंतर्गत भिंकीपुर गांव का है। गांव का रहने वाला अनिल कुमार अपने परिवार के साथ सोमवार को घर पर मौजूद था। इसी बीच उसकी पत्नी छत पर कुछ काम करने के लिए गई।

    छत पर रखे गए ईंट में जहरीला सांप कर बैठा था और उसने अनिल की पत्नी के पैर में डस लिया। महिला के शोर मचाने के बाद अनिल तुरंत छत पर पहुंचा और सांप लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। सांप को मारने के बाद वह डिब्बे में बंद करके एम्बुलेंस को सूचना दिया।

    एंबुलेंस पहुंचने के बाद वह अपनी पत्नी और डिब्बे में बंद सांप को लेकर सफीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। वहां उसने चिकित्सकों को बताया कि उसकी पत्नी को सांप ने डस लिया है। इस दौरान उसे डिब्बा खोल कर सांप को भी दिखाया।

    डिब्बे में बंद सांप को देखने के बाद वहां मौजूद डॉक्टर और मरीज व उनके परिजन भी हैरान रह गए। हालांकि जब लोगों को पता चला कि सांप मारा जा चुका है तो लोग राहत की सांस लिए। उसके बाद महिला का प्राथमिक उपचार किया गया और जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    इस बारे में जब मीडिया कर्मियों ने अनिल से पूछताछ किया तो उसने बताया कि उसे यह नहीं पता था कि सांप कितना जहरीला है ऐसे में वह डॉक्टरों को यकीन दिलाने के लिए और सांप की प्रजाति बताने के लिए डिब्बे में बंद करके अस्पताल लाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+