पत्नी ने चरित्र पर उठाई उंगली तो हैवान बना पति, थाने पहुंचकर बोला- मार दिया उसे...
Unnao news, उन्नाव। यूपी के उन्नाव में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर हत्या की जानकारी दी। शख्स की बात सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर देखा तो महिला की लाश पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

क्यों की पत्नी की हत्या ?
मामला उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव भदनांग का है। यहां रहने वाले शिवाकांत ने अपनी पत्नी सन्नो की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। सोमवार को सन्नो अपने मायके से वापस लौटी थी। रात में उसकी शिवकांत से बहस हो गई। इस दौरान उसने शिवकांत के चरित्र पर उंगली उठाई। गुस्साए शिवकांत ने पत्नी का गला दबाकर उसे मौत के नींद सुला दिया।

कोतवाली पहुंचकर कबूला जुर्म
इसके बाद कोतवाली पहुंचकर पत्नी की हत्या की जानकारी दी। शिवकांत की बात सुनकर पुलिसवाले हैरान हो गए और तुरंत घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। घर में महिला की लाश पड़ी हुई थी। जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर शिवाकांत के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications