लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर खड़े कंटेनर में पीछे जा घुसी प्राइवेट बस, चार यात्रियों की मौत
Lucknow-Agra Expressway accident News उन्नाव। खबर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से है, यहां शुक्रवार (01 जनवरी, 2021) की सुबह घने कोहरे की वजह से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। बता दें कि यह हादसे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास थाना क्षेत्र के मैनीभावा गांव के पास हुआ है।

Recommended Video
बिहार से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार डबल डेकर प्राइवेट बस घने कोहरे की वजह सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे जा घुसी। हादसे में चालक सलाउद्दीन (35), नसीम खान (23), शौकत रजा (21) और फारूक (14) की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सभी मतृक बिहार के रहने वाले थे।
बता दें कि बस में 65 से 70 लोग सवार थे। तो वहीं हादसे के बाद यात्री खिड़कियां तोड़ कर बस से कूदे, और जान बचाई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने घायलों को आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया। वहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्रेन से बस को एक्सप्रेस-वे से हटाकर किनारे कराया और यातायात सुचारु कराया। इस दौरान करीब दो घंटा तक एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा। इस हादसे के कारण से यात्रियों में अफरा तफरी मची रही।
एसओ राज बहादुर सिंह ने बताया कि बस में लगभग 70 से 75 यात्री सवार थे, जो कि बिहार से दिल्ली जा रहे थे। बताया कि घने कोहरे के चलते कंटेनर भी किसी वाहन से टकरा कर सड़क पर खड़ा हुआ था। उसका चालक भाग निकला है।












Click it and Unblock the Notifications