खेत में प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका, पीछे से आ गए पिता-भाई और फिर...

Unnao news, उन्नाव। यूपी के उन्नाव में पुलिस ने प्रेमी युगल की हत्या का एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। एसपी ने बताया कि मामले में मृतका के पिता, मां और भाइयों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने हत्या या हत्या में सहयोग करना कबूल किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मृतक की मोटरसाइकिल, मोबाइल, फावड़ा सहित अन्य चीजें बरामद की हैं।

प्रेमिका से मिलने गया था युवक

प्रेमिका से मिलने गया था युवक

एसपी एमपी वर्मा ने बताया कि गंगाघाट क्षेत्र के रहने वाले सत्येंद्र कुमार पाल का माखी थाना क्षेत्र के पंडित खेड़ा गांव निवासी राकेश की बेटी सारिका से एक साल से अफेयर चल रहा था। सात मई को सत्येंद्र, सारिका से मिलने उसके गांव गया था।

बेहोश की हालत में ट्रेन की पटरी पर छोड़ा

बेहोश की हालत में ट्रेन की पटरी पर छोड़ा

सारिका घर से बाहर निकली तो चोरी छुपे उसके पिता राकेश, भाई संजय भी पीछे चल दिए। दोनों ने सत्येंद्र को पकड़ लिया और उसकी ​जमकर पिटाई की। बेहोश होने के बाद उसे रेल की पटरी पर रख दिया। ट्रेन गुजरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लड़की की हत्या कर दफना दी लाश

लड़की की हत्या कर दफना दी लाश

12 मई को सत्येंद्र के परिजनों ने राकेश और राकेश की पत्नी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस बात राकेश, संजय, दुर्गेश और राकेश की पत्नी रेनू घबरा गए। पकड़े जाने के डर से अगले दिन 13 मई को सारिका की भी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद अतरी गांव में नदी किनारे फावड़े से जमीन खोदकर उसकी लाश दफना दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+