प्रियंका गांधी के रोड शो में भाजपाइयों ने दिखाए काले झंडे, कांग्रेसियों ने दौड़ाकर पीटा
Unnao news, उन्नाव। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यानि शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी उन्नाव पहुंची। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन के लिए वोट मांगे और रोड शो किया। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी के काफिले को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। कार्यकर्ताओं ने 'प्रियंका गांधी वापस जाओ' के नारे लगाए। इस दौरान रोड शो में शामिल कांग्रेसियों ने पत्थर लेकर काले झंडे दिखाने वालों को दौड़ाकर पीटा।

प्रियंका के रोड शो में उस समय माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बच गया जब भारतीय जनता पार्टी केेेे कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को प्रियंका गांधी वापस जाओ के नारेे के साथ काला झंडा दिखाने लगे। प्रियंका गांधी का रोड शो अपने अंतिम पड़ाव पर था। लगभग 50 मीटर पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी वापस जाओ प्रियंका गांधी वापस जाओ के नारे के साथ काला झंडा दिखाया। जैसे ही कांग्रेसियों ने काला झंडा देखा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमलावर हो गए और उनसे काले झंडे छीनने का भी प्रयास किया। कांग्रेसियों के हमलावर होने पर भाजपा कार्यकर्ता भागे। इस बीच बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें दौड़ा लिया। रास्ते में पड़े ईंट-पत्थर से उन पर हमला बोल दिया।

घटना सदर कोतवाली के सामने का है। प्रियंका गांधी का रोड शो गांधी नगर तिराहे पर समाप्त होने वाला था। लगभग 50 मीटर पहले खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने जैसे ही जुलूस सामने आया काले झंडे निकाल कर दिखाना शुरू कर दिया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जैसे ही काले झंडे देखें छीनने का प्रयास किया। तब तक प्रियंका गांधी का काफिला निकट पहुंचने वाला था। इसी बीच कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हमलावर होते देख भाजपा कार्यकर्ता सिर पर पैर रखकर गली में भाग गए जिनके ऊपर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ईंट पत्थर भी फेंकी।
उन्नाव लोकसभा सीट के बारे में जानिए विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications