उन्नाव: प्यार में पड़ी युवती ने प्रेमी पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्यार में पड़ी एक युवती ने अपने प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया। युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया। एएसपी की मानें तो युवती से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

A girl allegedly threw acid on a boy

जानकारी के मुताबिक, मामला उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के भवानीगंज का है। मंगलवार सुबह 112 नंबर पर पुलिस को सूचना मिली की एक युवती ने युवक पर तेजाब फेंक दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। पीड़ित युवक की पहचान रोहित यादव (25) के रुप में हुई है। बता दें कि रोहित यादव की भवानीगंज में की एक दूध डेयरी है।

डेयरी के सामने रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती ने मंगलवार सुबह उसके ऊपर तेजाब से हमला कर दिया। यह घटना पूरे इलाके में अब चर्चा का विषय बनी हुई है। एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिली कि युवती ने एक युवक के ऊपर कुछ द्रव (तरल पदार्थ) डाल दिया है। घायल युवक को फौरन इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है, जहां अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मौके का क्षेत्राधिकारी पुरवा ने निरीक्षण किया है। पांडेय ने बताया कि दोनों कई महीनों से एक दूसरे के संपर्क में थे। आरोपी युवती को थाने लाया गया है, और उससे पूछताछ जारी है। तहरीर मिलने पर इस पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+