Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उन्नाव: डिवाइडर से टकराकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलटी डबल डेकर बस, 20 यात्री घायल

उन्नाव। खबर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से है। यहां शनिवार की देर रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सवारियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पता में भर्ती कराया है। बता दें कि हादसे में 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

20 passengers on-board a bus injured after it overturned near Sirdharpur village

जानकारी के मुताबिक, डबल डेकर प्राइवेट बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी। बस में 82 यात्री सवार थे। बता दें कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सिरधरपुर गांव के पास ड्राइवर को झपकी लगने के कारण बस डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद बस पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि बस में सवार सभी यात्रियों को चोटें आईं है। इनमें से 4 लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। पुलिस ने दूसरे वाहनों से यात्रियों को गंतव्य तक भेजा। इससे पहले शुक्रवार रात लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में 12 साल के बच्चे शुभ की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग जख्मी हुए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+