Umaria News: पति के जिंदा रहते पत्नी ने की दूसरी शादी, दामाद ने सास को दी दर्दनाक मौत
Umaria News: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम जरहा का पूरा मामला है।
दामाद ने अपनी ही सास को चाकूओं से गोद डाला। आरोपी की इस वारदात के चलते महिला की अधिक खून बह जाने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वारदात करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अब उसको पकड़ने के लिए पुलिस ने 30 हजार रुपए का ईनाम का ऐलान किया है।

दरअसल, ग्राम जरहा निवासी 55 वर्षी राजकुमारी गुप्ता के दो बच्चे हैं। एक पुत्र संजू और पुत्री सीमा गुप्ता है। पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। राजकुमारी ने अपनी बेटी की शादी आरोपी शंकर गुप्ता निवासी सिनेमा रोड बुढ़ार से कुछ वर्ष पहले हुआ था।
जिससे एक ढाई वर्ष की पुत्री है। विवाह के बाद किन्ही कारणों से दोनों पति पत्नी में विवाद की स्थिति बनी रही। इसी बीच राजकुमारी गुप्ता ने बेटी सीमा का दूसरा विवाह मानपुर के किसी गांव में कर दिया। जहां फिलहाल बेटी सीमा अपनी ढाई वर्ष की पुत्री के साथ खुश है। हालांकि इससे उसका पुराना पति खुश नहीं था। इसके चलते उसने खौफनाक वारदात कर दी।
इसी बीच 9 मई गुरुवार की दरमियानी रात दामाद शंकर गुप्ता ग्राम जरहा स्थित राजकुमारी गुप्ता के घर पहुंचा। वहां पहुंचते ही वह अपनी सास से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि दामाद शंकर गुप्ता ने अपनी सास पर चाकुओ से हमला कर दिया। जिसमें राजकुमारी गुप्ता गम्भीर रूप से घायल हो गई।
स्थानी लोगों ने आनन फानन में उसे शहडोल स्थित जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया जिसका अंतिम संस्कार गृह ग्राम जरहा में किया गया।
वारदात के बाद बाद नोरोजाबाद थाने में 16 मई को अपराध क्रमांक 247/24 धारा 302 आईपीसी का प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दिया गया। वहीं, कल शाम शहडोल जोन के एडीजी डी सी सागर भी घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किए थे। इसके साथ ही आरोपी दामाद शंकर गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया। साथ ही उसको गिरफ्तार कराने वाले को 30 हजार के इनाम की घोषणा की गई है।












Click it and Unblock the Notifications