Umaria News: प्रेमिका की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने ले जा रहा था प्रेमी, पुलिस को देख पी लिया तेजाब
Umaria News: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमिका की शादी हो जाने से नाराज प्रेमी ने उसकी हत्या कर कार से शव ठिकाने लगाने जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार नियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
इस दौरान पुलिस को आता देखकर आरोपी ने आत्महत्या की कोशिश की, आरोपी का अस्पताल में इलाज जल रहा है।फिलहाल प्रेमिका की तो मौत हो चुकी है लेकिन प्रेमी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

पूरा मामला उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र का है। इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जानकारी अनुसार आरोपी प्रेमी थाना मानपुर जिला उमरिया के चेचरिया गांव का रहने वाला है। वही उसकी प्रेमिका जिसका नाम ममता है वह अहिरगवां गांव थाना बेनीबारी अनूपपुर जिले की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि ये युवक इस लड़की से बेहद प्यार करता था, लेकिन बीते 6 महीने पहले ही लड़की की शादी हो गई, जिससे वह नाराज चल रहा था।
इस वारदात के बाद शुक्रवार को उसने जंगल में लड़की को मिलने के लिए बुलाया, क्योंकि प्रेमिका अमरकंटक में रहकर पढ़ाई कर रही थी, इसलिए जंगल में उससे मिलने चली गई। जहां आरोपी प्रेमी ने मौका देखकर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिर उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए अपनी कार में चाकू तथा बड़े हथियार के साथ तेजाब रखकर जा रहा था। तभी रास्ते में उमरिया जिले के पानी थाना क्षेत्र के घुनघुटी चौकी अंतर्गत खामा के जंगल में उसकी गाड़ी पहुंची और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
लोगों को इस बात की भनक लग गई कि इस गाड़ी में कुछ गड़बड़ है। तभी आसपास के क्षेत्र के लोगों ने गाड़ी को घेर लिया और पुलिस को इस घटना की जानकारी दे दी। पुलिस को आता देख आरोपी प्रेमी घबरा गया और आत्महत्या का प्रयास करने लगा। जिसकी वजह से उसका गला पूरी तरह से छिल गया है। उसे इलाज के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया गया है।
पाली थाना प्रभारी मदन मरावी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के डर से आरोपी ने अपनी जान देने का प्रयास किया है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में जांच जारी है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications