MP Election 2023: कांग्रेस के गढ़ में भाजपा का 15 साल से कब्जा, इस बार किसके हाथ लगेगी उमरिया की बांधवगढ़ सीट

MP Election:बांधवगढ़ में सबसे बड़ी समस्या है बेरोजगारी। क्योंकि उद्योग और रोजगार के संसाधनों की कमी है। कहने को तो कोयला खदानें हैं। लेकिन उसमें भी स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल पाता।नतीजतन लोग पलायन के लिए मजबूर हैं।

MP Election 2023: उमरिया जिले की बांधवगढ़ विधानसभा सीट पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है और यहां से शिवनारायण सिंह विधायक है। गोंड़ बाहुल्य इस क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। साल 2008 से लगातार चार बार यहां से भाजपा जीतती आई है। करीब ढाई लाख मतदाताओं वाली सीट पर जनता में राज्य सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है।

2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 55255 वोट और बीजेपी प्रत्याशी को 59158 वोट मिले थे। बीजेपी के शिवनारायण सिंह (लालू भैया) ने कांग्रेस के ध्यान सिंह को 3,903 वोट से हराया था।

Bandhavgarh Legislative Assembly Election 2023,

बांधवगढ़ विधानसभा सीट 2003 के पहले उमरिया के नाम से पहचानी जाती थी। मगर 2006 में परिसीमन के दौरान बांधवगढ़ विधानसभा सीट का गठन हुआ था। इस सीट पर अब तक चार बार 2008, 2013 और 2018 में चुनाव हुए हैं जबकि अप्रैल 2017 में उप चुनाव हुए था। इन चारों चुनावों में यहां पर बीजेपी जीत हासिल करने में सफल रही है।

कांग्रेस का गढ़ रही बांधवगढ़ विधानसभा अब बीजेपी के कब्जे में है। अब एक बार फिर विधानसभा चुनाव नजदीक हैं तो दोनों दल सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस नेता ध्यान सिंह की आदिवासी वोट बैंक पर तगड़ी पकड़ मानी जाती है। स्थानीय नेताओं का भी उन्हें पूरा समर्थन हासिल है। इस बार भी ध्यान सिंह कांग्रेस की उम्मीदवार मानी जा रही हैं‌। लेकिन सवाल है कि क्या वह भाजपा का चौक रोक पाएंगे।

बांधवगढ़ सीट पर गोंड़ समाज के मतदाता सबसे अधिक है। उसके बाद कोल और बैगा जाति आती है। पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के कुल वोट आदिवासियों के वोटों के एक तिहाई होंगे।बाधवंगढ़ भाजपा का गढ़ है। यहां पिछले चार विधानसभा चुनावों से भाजपा ही चुनाव जीतती आ रही है। अन्य दलों के सामने भाजपा के किले को ढ़हाना बहुत बड़ी चुनौती है।

वोटों के आंकड़े
कुल वोटर- 206958
पुरुष- 106461
महिला- 100494

2018 भाजपा शिवनारायण सिंह
2017 (उपचुनाव) भाजपा शिवनारायण सिंह
2013 भाजपा ज्ञान सिंह
2008 भाजपा ज्ञान सिंह
2003 कांग्रेस पुष्पलता लिखीराम कावरे
1998 कांग्रेस तुलेश्वर सिंह
1993 कांग्रेस तुलेश्वर सिंह
1990 कांग्रेस खेलसेई सिंह
1985 बीजेपी तुलेश्वर सिंह
1980 कांगेस चंदन सिंह
1977 जेएनपी सहदेव सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+