मां की ममता: दो बच्चों को पीठ में बैठाकर मादा भालू चली जंगल की सैर करने, पर्यटकों ने किया कैमरे में कैद

वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट्स बताते हैं की मादा भालू अपने बच्चों को छह से नौ महीने तक अपनी पीठ पर लेकर घूमती है। और जब भालू जंगल के नियमों से वाकिफ हो जाता हैं तब मादा भालू उसे अपने पैरों में खड़ा होने देती हैं।

baby lions on the back of a female bear,

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का एक रोमांचित कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मादा भालू की ममता दिखाई दे रही है। टाइगर रिजर्व में घूमते टाइम सैलानियों ने एक अनोखा नजारा देखा और उस रोमांचित पल को वीडियो में कैद कर लिया। वायरल वीडियो में एक मादा भालू अपने 2 बच्चों को पीठ पर बैठाकर जंगल की सैर कराती नजर आई। बताया जाता है भालू आम तौर पर रात में ही घूमने निकलते हैं और नाईट सफारी में ही पर्यटकों को देखने मिलते हैं। लेकिन ये नजारा दिन के समय का है जो टाइगर रिजर्व के मगधी जोन में दिखाई दिया।

दरअसल, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के शनिवार को मगधी जोन मे सैलानी सफारी में जंगल गए थे। प्राकृतिक सुंदरता का लुफ्त उठा रहे थे। उसी समय भालू ने पर्यटकों को मां की ममता का दीदार देकर पर्यटकों का मन मोह लिया। पर्यटकों ने इस वीडियो को कैमरों में कैद कर लिया। पर्यटक मादा भालू का अपने बच्चों के प्रति प्यार देखकर काफी क्रो मानचित्र हो गए।

कान्हा नेशनल पार्क में भी वीडियो हुआ था वायरल

मंडला जिले के कान्हा नेशनल पार्क के सरही जोन में भी मादा भालू और उसके बच्चों का मन मोह लेने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें मादा भालू अपने पीठ में बैठा कर दो बच्चों को पानी पिलाने के लिए तलाब की ओर ले जाती हुई नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+