Mahakal सवारी में भक्तों से मारपीट करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित, Viral video के आधार पर कार्रवाई
धार्मिक नगरी उज्जैन मंदिर सावन माह के दौरान भगवान महाकालेश्वर की सवारी निकाली जा रही है, जहां प्रत्येक सोमवार निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। हाल ही में महाकाल सवारी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं से मारपीट करते नजर आ रहे थे।
लगातार वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर अब पुलिस के आला अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसको देखते हुए अधिकारियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।

वायरल वीडियो में मारपीट
सोशल मीडिया पर महाकाल सवारी से जुड़ा जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें भगवान महाकालेश्वर की सवारी के नजदीक पहुंचने वाले लोगों के साथ पुलिसकर्मी और पुजारी मारपीट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में धक्का-मुक्की भी की जा रही है, जहां वीडियो के सामने आते ही अब विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। महाकाल सवारी में आने वाले श्रद्धालुओं से अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। इसी को देखते हुए अधिकारियों ने एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है, तो वहीं आने वाले समय में भी इसी तरह की कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।
सवारी को लेकर भक्तों में उत्साह
सावन और भादौ मास के प्रत्येक सोमवार को बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलते हैं, जहां वे अपनी प्रजा का हाल जानते हैं। चांदी की पालकी में सवार होकर जैसे ही बाबा महाकाल मंदिर परिसर से बाहर निकलते हैं, वैसे ही श्रद्धालुओं में अलग उत्साह देखने मिलता है। यही कारण है कि, बाबा महाकाल की सवारी के दर्शन करने श्रद्धालु दूर-दूर से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचते हैं।
ये भी पढ़े- Mahakal सवारी में दिखा CM Shivraj का अलग अंदाज, पत्नी साधना सिंह के साथ पैदल पूरी की यात्रा












Click it and Unblock the Notifications