MP news: नगर निगम इंजीनियर पर महिला अफसर से अश्लीलता का आरोप: ऑडियो-चैट वायरल

उज्जैन नगर निगम में संविदा पर कार्यरत कार्यपालन यंत्री पीयूष भार्गव पर महिला अधिकारी को लगातार अश्लील मैसेज और कॉल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। मामला गंभीर है क्योंकि बातचीत के ऑडियो और चैट सामने आने के बाद निगम में हड़कंप मच गया है।

महिला अफसर ने निगम आयुक्त आशीष पाठक को शिकायत सौंपकर इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं कांग्रेस पार्षद और नगर निगम की महिला उत्पीड़न समिति की अध्यक्ष सपना सांखला ने भी महापौर और संभागायुक्त से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Woman officer makes big allegation on municipal corporation engineer audio-chat goes viral

ऑडियो में खुले आरोपों के सबूत

महिला अधिकारी और इंजीनियर पीयूष भार्गव के बीच की बातचीत में भार्गव ने बेहिचक कहा, "मेरा मन कर गया तो कर गया।" जब महिला अधिकारी ने विरोध किया और बार-बार कहा कि वह असहज महसूस कर रही हैं, तो भी इंजीनियर ने जवाब दिया- "अब नहीं आ रहा समझ तो मैं क्या करूं?"

इतना ही नहीं, देर रात साइन के लिए महिला अफसर को घर बुलाने की भी कोशिश की गई। जब सहयोगी अधिकारी ने घर बुलाने की बात बताई तो महिला अधिकारी का जवाब था-
"रात के 9 बजे किसी के घर नहीं जाऊंगी। उनका तरीका बिल्कुल गलत है। मैं हमेशा उनकी हरकतें इग्नोर करती रही हूं, लेकिन अब बहुत ज्यादा हो गया है।"

"तुमसे संबंध बनाना चाहता हूं", फोन पर बोला इंजीनियर

शिकायती पत्र में महिला अधिकारी ने बताया कि भार्गव ने फोन पर कहा- "मैं तुमसे शारीरिक संबंध बनाना चाहता हूं, कब तैयार हो?" महिला अधिकारी के अनुसार, मना करने के बावजूद आरोपी ने यह कहकर धमकी दी कि "यह मेरा अधिकार है और मैं परेशान करता रहूंगा।"

महिला अधिकारी का कहना है कि वह इस घटना से मानसिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं और कई बार इस्तीफा देने का भी विचार कर चुकी हैं।

निगम कमिश्नर ने सौंपी जांच, महापौर बोले- कड़ी कार्रवाई होगी

निगम आयुक्त आशीष पाठक ने मामले में एक वरिष्ठ महिला अधिकारी को जांच सौंपी है। उन्होंने कहा- "एक सप्ताह में जांच पूरी कर ली जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।" महापौर मुकेश टटवाल ने भी आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा।

कांग्रेस पार्षद बोलीं- बर्खास्त करो

कांग्रेस पार्षद सपना सांखला ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "पहले से ही उन पर केस चल रहा है, फिर भी उन्हें जिम्मेदारी दे रखी है। ऐसे अफसर को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए।"

कांग्रेस ने भी की उच्चस्तरीय जांच की मांग

मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और गंभीर मामला है। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच और महिला अधिकारी को सुरक्षा देने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+