MP: पति को पत्नी ने किया गुमराह और फिर प्रेमी के साथ मिलकर चली ऐसी चाल
रतलाम, 27 अगस्त: मध्यप्रदेश के आलोट में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, 2 दिन पहले आलोट के ग्राम नारायणी में पुलिस को सूचना मिली थी कि, एक महिला नदी में डूब गई है। एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरा दिन लूनी नदी को खंगाला, परंतु महिला कहीं भी नहीं मिली, जिसके बाद महिला के घर वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट आलोट थाने में दर्ज करवाई। वहीं अचानक महिला अपने प्रेमी के साथ आलोट थाने में हाजिर हो गई, और अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया।

प्रेमी के साथ रहना चाहती थी महिला
थाने में महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की बात करने लगी, जिस पर थाना आलोट में उसके बयान दर्ज किए गए, और महिला को उसके प्रेमी के साथ रवाना कर दिया। जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर से निकली और पास में बह रही नदी पर उसने तगारी और अपने पैरों की चप्पल नदी किनारे रख दी, जिसके बाद वह पैदल आलोट पहुंची, आलोट से बस में बैठकर वह चोमेला गई, चोमेला से अपने प्रेमी के साथ राजस्थान पहुंची, जहां दोनों ने शिव मंदिर में शादी रचा ली।

प्रेमी के साथ ही रहने की जिद
पुलिस को जब सूचना मिली तो पुलिस ने महिला और प्रेमी दोनों को थाने पर बुलाया। इस दौरान महिला का पति अपने पिता और ग्रामीणों को साथ में लेकर थाने पर पहुंचा, जहां उसने और परिजनों ने महिला को काफी समझाया परंतु वह नहीं मानी। महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे एक लड़का, और एक लड़की है। दोनों बच्चे भी साथ में आए, परंतु मां का दिल उन बच्चों को देखकर भी नहीं माना, और वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद करने लगी।

इस कारण रची पूरी कहानी
पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तो महिला ने अपने में बताया कि, वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी, और प्रेमी के साथ रहना चाहती है। महिला ने नदी में डूबने की कहानी बयां करते हुए बताया कि, मैंने नदी में चप्पल और तगारी इसलिए रखी थी ताकि लोग मुझे मरा हुआ समझ लें। कई ग्रामीणों ने उसे समझाने का प्रयास किया। परंतु वह टस से मस नहीं हुई, और वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही।












Click it and Unblock the Notifications