Ujjain में पलक झपकते ही गाड़ियों की बैटरी उड़ा देते हैं बंटी-बबली, कुछ इस तरह देते हैं वारदात को अंजाम
उज्जैन में बैटरी चोरी की वारदात सामने आ रही है, युवक और युवती लगातार बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में इन दिनों में बैटरी चोरी की वारदात सामने आ रही है, जहां गाड़ियों से बैटरी चुराने की वारदात लगातार बढ़ रही है। लगातार बढ़ती वारदातों के बाद पुलिस ने जिन कॉलोनियों में यह घटनाक्रम हो रहे हैं वहां आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किए, जिसमें एक युवक और युवती गाड़ियों की बैटरी चुराते दिखाई दिए। यह युवक और युवती लगातार बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की तलाश में जुटी हुई है। शहर के कई इलाकों से लगातार बैटरी चोरी की वारदात सामने आ रही थी, जिसके बाद पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाले तो पूरा घटनाक्रम सामने आ गया।
कुछ इस तरह वारदात को दिया अंजाम
उज्जैन शहर में इन दिनों लगातार बैटरी चोरी की वारदात सामने आ रही थी, जिसके बाद वाहन मालिकों ने अपनी शिकायत पुलिस को दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो अलग-अलग घटनाओं में युवक और युवती बैटरी चुराते दिखाई दिए। आश्चर्य की बात यह रही कि, दोनों के रहन-सहन अच्छे घर के दिखाई दे रहे थे। यह दोनों युवक-युवती बाइक पर बैठ कर आते हैं, और फिर वाहनों से बैटरी चुराने की वारदात को अंजाम देते हैं। उधर, पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर युवक और युवती को ट्रेस कर लिया है, वहीं अब जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
बैटरी चुराने का पता लगाएगी पुलिस
फिलहाल, पुलिस ने दोनों युवक और युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी जांच शुरू कर दी है। वहीं अब युवक और युवती पुलिस गिरफ्त में आने के बाद इस बात का खुलासा करेंगे कि आखिर वह गाड़ियों की बैटरी क्यों चुराते थे, और इन बैटरियों का क्या करते थे। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि, बैटरी चुराने का काम लड़का करता है तो वहीं लड़की गाड़ी पर बैठकर लोगों पर नजर रखती है, और एक बैग तैयार रखती है, फिर लड़का बैटरी चुराते ही उस बैग में बैटरी को रख देता है, जहां लगभग एक से डेढ़ मिनट में यह दोनों ही अपना काम तमाम कर फरार हो जाते हैं।
ये भी पढ़े- Indore में दर्दनाक हादसा, दुकान की छत गिरने से दबा युवक, मौत












Click it and Unblock the Notifications