Indore में दर्दनाक हादसा, दुकान की छत गिरने से दबा युवक, मौत
इंदौर के सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में स्थित एक किराना दुकान की छत गिर गई, जिसमें 2 लोग दब गए। हादसा इतना भीषण था कि, एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां शहर के सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में स्थित एक किराना दुकान की छत गिर गई, जिसमें 2 लोग दब गए। हादसा इतना भीषण था कि, एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, जिसके चलते एक व्यक्ति को घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, तो वहीं दूसरे व्यक्ति का शव मलबे में से निकाला गया। बताया जा रहा है कि, छत गिरते ही आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद लोग मौके पर एकत्रित हुए और मृतक एवं घायल को मलबे से बाहर निकाला।
कुछ इस तरह हुआ दर्दनाक हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गुरुवार दोपहर में अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे तो दुकान की छत नीचे गिरी हुई दिखाई दी, जिसके बाद आसपास से लगी जानकारी के मुताबिक पता चला कि दुकान में 2 लोग मौजूद थे, जिन्हें निकालने का काम शुरू किया गया, जहां लोगों को मलवा निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिसके बाद मलबे से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में निकाला गया तो वहीं दूसरे व्यक्ति को मृत अवस्था में निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। वहीं उसके बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई, जहां सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि, हादसा कैसे हुआ, और इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं।
हादसे में इनकी गई जान
सिंधी कॉलोनी में हुए दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय किशनलाल की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक किशनलाल मंदिर में सेवा देने का काम करते थे तो वहीं अन्य व्यक्ति इस हादसे में घायल हो गए हैं। घायल व्यक्ति का इलाज फिलहाल अस्पताल में कराया जा रहा है, जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि, दुकान की हालत ठीक नहीं होने के चलते यह हादसा हुआ है, जहां दुकान पुरानी अवस्था में थी, जिसके चलते वह भरभरा कर गिर गई। बता दें इससे पहले भी इंदौर में इस तरह के हादसे हो चुके हैं, जहां दुकान और मकान गिरने से कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं अबकी बार दुकान गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हुई है।
ये भी पढ़े- Indore news: दोस्त की बारात में नाचना युवक को भारी पड़ा, दूल्हे के भाइयों ने दी मौत












Click it and Unblock the Notifications