OMG 2 की रिलीज से पहले महाकाल मंदिर के पुजारियों का अल्टीमेटम, डायरेक्टर को दिया ये संदेश
अपकमिंग मूवी ओह माय गॉड यानी OMG 2 को लेकर विवाद की स्थिति बनती नजर आ रही है, जहां धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने भी फिल्म से जुड़े कुछ शॉर्ट्स को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। महाकाल मंदिर के पुजारियों ने फिल्म रिलीज होने के बाद सनातन धर्म से जुड़े विवाद सामने आने पर इसका विरोध करने की सख्त चेतावनी भी दी है।
फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है, जहां सेंसर बोर्ड ने इससे पहले फिल्म पर रोक लगा दी है। फिल्म को एक बार फिर रिव्यू कमेटी के पास भेजा है, जहां रिव्यू कमेटी के विचार के बाद सेंसर बोर्ड अपना आखिरी फैसला लेगा। फिल्म के कुछ शॉर्ट्स उज्जैन में भी फिल्माए गए हैं। फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी समेत तमाम कलाकारों ने हिस्सा लिया है।

नाराज हुए मंदिर के पुजारी
जानकारी के मुताबिक सेंसर बोर्ड की ओर से लिए गए एक्शन के बाद महाकाल मंदिर के पुजारी नाराज नजर आ रहे हैं, जहां मंदिर के मुख्य पुजारी महेश शर्मा ने कहा है कि, फिल्म रिलीज होने के बाद सनातन धर्म से जुड़े विवाद सामने आने पर महाकाल सेना इसका पुरजोर विरोध करेगी। इसलिए अच्छा होगा कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही फिल्म में शामिल किए गए आपत्तिजनक शॉट्स हटा लिए जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, फिल्म पहले साधु-संतों को दिखाई जाए, इसके बाद ही फिल्म को रिलीज किया जाए।
महाकाल मंदिर में हुई थी फिल्म शूट
फिल्म ओह माय गॉड 2 यानी OMG 2 की शूटिंग महाकालेश्वर मंदिर में हुई थी, जहां अक्टूबर 2021 में हुई फिल्म की शूटिंग लगभग एक सप्ताह तक चली थी। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर के अलग-अलग स्थानों पर फिल्म को शूट किया गया था, और फिल्म को शूट करने के लिए अभिनेता अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी समेत उनकी पूरी टीम इंदौर और उज्जैन आई थी। फिल्म की शूटिंग के वक्त भी विवाद हुआ था, जहां प्रवचन हॉल में खाना बनाने पर महंत ने सवाल उठाए थे, तो वहीं अब फिल्म में दर्शाए जा रहे कुछ हिस्सों को लेकर विवाद की स्थिति बनती नजर आ रही है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: महाकाल सवारी में शामिल भक्तों पर थूकने का Video Viral, पुलिस ने दी कड़ी सजा












Click it and Unblock the Notifications