Ujjain में बनने जा रहा अत्याधुनिक यूनिटी मॉल, क्या कुछ खासियत रहेगी, जानिए?
एक जिला एक उत्पाद में मध्य प्रदेश के सभी जिलों में एक प्रोडक्ट को बढ़ावा दिया जा रहा है। एक जिला एक उत्पाद के तहत उज्जैन में बुधवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री व्यापार एवं उद्योग सोमप्रकाश की अध्यक्षता में विस्तृत चर्चा हुई। अनेक जिलों के उद्योग एवं उद्यानिकी विभाग के प्रतिनिधियों ने अपना पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया। केन्द्रीय मंत्री सोमप्रकाश ने उज्जैन में बनने वाले यूनिटी मॉल की जानकारी ली।
केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश ने कहा कि, यूनिटी मॉल का कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो जाये। यूनिटी मॉल महाकाल मन्दिर के समीप बनाये जाने से इसकी उपयोगिता वैसे ही सिद्ध हो जायेगी। उन्होंने कहा कि, इसके पूर्व गुजरात में भी शानदार यूनिटी मॉल बनकर तैयार हुए हैं।

बैठक में हुई ये चर्चा
केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश ने कहा कि, आम जनत की बेसिक जरूरत की चीजें जैसे फूड, वाटर, क्लॉथ, उद्योग ये सभी जरूरत की चीजें मॉल में मिल जाये। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अन्य प्रदेश के मॉल का भी अध्ययन कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि उज्जैन जिला हर लिहाज से बेहतर है। बस आवश्यकता है कि हम यूनिटी मॉल ऐसा बनायें, जिसमें हर फेमिली उससे आकर्षित हो और यहां पर आये। उन्होंने यूनिटी मॉल के लिये उज्जैन विकास प्राधिकरण को अग्रिम बधाई भी दी। बैठक में यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल, संभागायुक्त संदीप यादव, सचिव उद्योग अवधेश शर्मा, नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर मृणाल मीना एवं एमएसएमई तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
उज्जैन में मिलेंगी ये सुविधाएं
उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि, यूनिटी मॉल महाकाल मन्दिर के कनेक्टिविटी के नजदीक ही बनाई जायेगी। इसका प्रस्ताव शासन को भिजवाया गया है। सोनी ने बताया कि उज्जैन देश में आज एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओं का आगमन उज्जैन में हो रहा है। इसको देखते हुए यूनिटी मॉल में सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की जायेगी। उज्जैन में रेलवे कनेक्टिविटी है, साथ ही इन्दौर में एयरपोर्ट भी स्थित है। इससे उज्जैन आने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। रेलवे स्टेशन एवं बसस्टेण्ड से यूनिटी मॉल नजदीक ही पड़ेगा। 2200 कमरों के भक्त निवास का निर्माण किया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Khargone को करोड़ों के विकासकार्यों सौगात देंगे CM Shivraj, क्या कुछ रहेगा खास, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications