Ujjain News: 20 सितंबर को उज्जैन में भक्त निवास का 'श्री गणेश' करेंगे सीएम शिवराज, देंगे कई सौगातें
Ujjain News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 सितंबर को उज्जैन में रहंगे। जहां वह कई सौगातें देंगे। नवनिर्मित मेघदूत वन पार्किंग स्थल का लोकार्पण का भी कार्यक्रम हैं। इसके अलावा प्रस्तावित 2250 कमरों के भक्त निवास, फेसिलिटी सेंटर, प्लास्टिक क्लस्टर निर्माण का भूमि पूजन भी होगा।
हरिफाटक पुल के नजदीक होने वाले मुख्य प्रोग्राम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप देने रविवार को बैठक भी हुई। जिसमें जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
बताया गया कि भक्त निवास का निर्माण उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा इंदौर रोड स्थित मेघदूत वन के सामने किया जाएगा। पहले चरण में 45 करोड़ रुपये से सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट जैसे बुनियादी कार्य किए जाएंगे। दूसरे चरण में यहां 16 ब्लाक में छह-छह माले की 2250 कमरों की मल्टी बनाई जाएंगी। मक्सी रोड स्थित नीमनवासा में 1.33 हेक्टेयर भूमि पर प्लास्टिक क्लस्टर बनाया जाएगा, जहां लगभग प्लास्टिक आधारित 35 उद्योग स्थापित होंगे।

बड़ा गणेश मंदिर के पास फेसिलिटी सेंटर बनाया जाएगा, जो महाकालेश्वर मंदिर प्रवेश के लिए एक नया रास्ता होगा। विधायक पारस जैन ने कलेक्टर से कहा कि श्री महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र के लोकार्पण के अवसर पर अनाथ बच्चों और दिव्यांगजनों को भी भोजन करवाया जाएं।
कलेक्टर ने रोजगार मेले में अधिक से अधिक युवाओं, स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों, स्वसहायता समूहों की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अन्नक्षेत्र में महामण्डलेश्वर, सन्तों और सरकारी मंदिरों के पुजारियों को आमंत्रित करने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications