Ujjain news : भाई के झूले में फंसी बहन की गर्दन, देखते ही देखते चली गई जान
मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक ऐसा मामला निकल कर आया है जिसमें सभी को हिला कर रख दिया, यहां अपने मामा के घर आई एक मासूम के लिए झूला, मौत का फंदा बन गया, जहां मासूम के मामा के लड़के के लिए लगाया यह झूला झूलते समय मासूम बच्ची के गले का फंदा बन गया, और देखते ही देखते हैं मासूम ने दम तोड़ दिया। उधर, घर के सभी लोग दीपावली के चलते साफ सफाई में व्यस्त थे। यही कारण रहा कि, मासूम अकेली झूले से खेल रही थी, तभी झूला झूलते समय अचानक झूले का फंदा बन गया, और मासूम का गला उसमें फंस गया, जिसके बाद मासूम ने दम तोड़ दिया।

कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम
दरअसल, मासूम बच्ची अपने मामा के घर आई हुई थी, जहां मामा के बच्चे के लिए यह झूला लगाया गया था। मासूम भी रोजाना इसी झूले पर झूलती थी। घटना के दिन भी मासूम इसी झूले पर झूल रही थी, उस समय मासूम के साथ कोई घर पर कोई नहीं था। सभी घर के लोग दीपावली की साफ सफाई के चलते व्यस्त थे। इतने में मासूम झूलते - झूलते अचानक झूले में फस गई, जहां मासूम की गर्दन झूले में फस जाने के चलते वह बेहोश हो गई थी। काफी देर तक मासूम नजर नहीं आई तब जाकर परिजनों ने मासूम की सुध ली, जिसके बाद मासूम को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत के बाद पसरा सन्नाटा
खेलते - खेलते अचानक आई मासूम की मौत के बाद सन्नाटा पसर गया। बच्ची के मामा की मानें तो यह झूला लंबे वक्त से उसी जगह पर लगा हुआ था, जहां पर बच्चे झूलते थे। कुछ इसी तरह झूला झूलते समय अचानक मासूम के गले में यह झूला फंदा बन गया, और उसकी मौत हो गई। वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद मासूम के माता-पिता का रो - रो कर बुरा हाल है, तो वहीं मासूम के मामा का परिवार भी अब बेसुध नजर आ रहा है। उधर, अब बच्ची के पिता के आ जाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications