Ujjain: महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी के 17 वर्षीय बेटे की हार्ट अटैक से गई जान, ध्वज समारोह में हुआ था शामिल

Ujjain Mahakal Mandir: महाकालेश्वर मंदिर की गेर के दौरान पुजारी के 17 वर्षीय बेटे मयंक की मौत हो गई। डॉक्टरों की मानें तो उसे साइलेंट हार्टअटैक आया था।

Ujjain Mahakal Mandir

Ujjain Mahakal Mandir: रंग पंचमी पर हर साल की तरह इस बार भी महाकालेश्वर मंदिर की गेर जोरों-शोरों से निकाली जा रही थी। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी के 17 वर्षीय बेटे की अचानक मौत हो गई। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि 17 वर्षीय मंयक शर्मा की साइलेंट अटैक आया था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मंयक की मौत के महाकाल मंदिर के पुजारियों समेत परिवार में दुख का माहौल है।

बताया जा रहा है कि महाकालेश्वर मंदिर के सहायक पुजारी मंगेश गुरु का 17 वर्षीय बेटा मयंक शर्मा महाकाल ध्वज समारोह में शामिल हुआ था। मयंक 11वीं क्लास का छात्रा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगवान महाकाल के ध्वज समारोह की तैयारी रविवार को चल रही थी। इसके लिए मंयक भी शाम करीब 5 बजे ही पहुंच गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि मंयक की तबीयत सुबह से ही ठीक नहीं लग रही थी।

गेर के मंदिर से बाहर निकलते ही मयंक को घरबाहट महसूस हुई थी। लेकिन, इसे सामान्य मानकर उसने जूस पिया और फिर गेर में शामिल हो गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद दोबारा मयंक की तबीयत फिर से बिगड़ गई। इस दौरान वह रुक गया और थोड़ी देर आराम किया। लेकिन उसे आराम महसूस नहीं हुआ। घबराहट ज्यादा होने पर उसे अस्पताल ले गए। वहां, डॉक्टरों ने उसकी जांच की लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Recommended Video

    उज्जैन: सहायक पुजारी के बेटे का तलवार बाजी करते वीडियो हो रहा वायरस

    डॉक्टर्स ने आशंक जताई है कि मयंक की मौत साइलेंट अटैक की वजह से हुई है। मयंक दो बहनों में इकलौता भाई था। मयंक अचानक हुई मौत के बाद मंदिर के पुजारियों में गहरा शौक है। तो वहीं, परिवार में दुख का माहौल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+