उज्जैन महाकाल लोक में आंधी में गिरी मूर्तियों के बाद बयानों की बाढ़, कांग्रेस के तंज, बीजेपी के जबाव

एमपी के उज्जैन महाकाल लोक में तेज आंधी में ढही मूर्तियों के बाद सियासी बवंडर उठा है। राजधानी दिल्ली तक राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस के तीखे तंज के जबाव में बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस आपदा में अवसर ढूंढने वाली पार्टी है।

Ujjain Mahakal Lok Idols Fell

Ujjain Mahakal Lok Idols Fell: मध्य प्रदेश में कुदरत की आंधी ने करोड़ों रुपये से बने उज्जैन महाकाल लोक निर्माण की गुणवत्ता को दागदार कर दिया है। 351 करोड़ रुपये की लागत से फर्स्ट फेज का काम पूरा हुआ था। आंधी में यहां की मूर्तियां गिरते ही सियासी बवंडर उठ उठने लगा।

सप्तऋषियों समेत कई मूर्तियां गिरकर क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिसकी क्वालिटी को लेकर कांग्रेस सीधे तौर पर मौजूदा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस ने इस मामले में एक जांच समिति भी गठित कर दी हैं।

कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने कहा कि ''कमलनाथ ने 'श्री महाकाल लोक' में मूर्तियों के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए सात सदस्यीय एक जांच समिति का गठन किया है। इस समिति में कांग्रेस के पांच विधायक भी शामिल हैं।''

ujjain mahakal lok tweet

एमपी कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि महाकाल लोक में भ्रष्टाचार हुआ था। गुजरात की कंपनी को अवैध तरीक़े से काम दिया गया, बाद में सामान बदलकर गुजराती ठेकेदार को करोड़ों का लाभ पहुंचाया गया। पार्टी ने 50 फीसदी कमीशनखोरी का आरोप भी लगाया हैं।

इतना ही नहीं तरह तरह से तंज भरे ट्वीट किए जा रहे हैं। कांग्रेस ने एक ट्वीट में लिखा कि अब बाबा महाकाल ने भी त्रिनेत्र खोल दिया है। मध्य प्रदेश को अब और नहीं बिकने देंगे। वहीं अगले दिन पार्टी प्रवक्ता केके मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेस की और आरोप लगाया कि महाकाल लोक के नाम पर देवताओं को खंडित किया गया हैं।

kamal nath

कमलनाथ बोले कि मध्य प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जब उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर का भव्य निर्माण करने का संकल्प लिया था, तब इस बात की कल्पना नहीं की थी कि बाद की सरकार महाकाल लोक के निर्माण में भी गंभीर अनियमितता करेगी। आज जिस तरह से महाकाल लोक परिसर में आंधी चलने से देव प्रतिमाएं जमीन पर गिर गईं, वह दृश्य किसी भी धार्मिक व्यक्ति के लिए अत्यंत करुण दृश्य है। उन्होंने कहा कि 'मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं, कि महाकाल लोक में जो प्रतिमाएं गिरी हैं, वहां नई प्रतिमाएं तुरंत स्थापित की जाएं और घटिया निर्माण करने वालों को जांच कर दंडित किया जाए।

वहीं प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आपदा में अवसर तलाशकर राजनीति करती है। कोरोनाकाल का वक्त भी याद दिलाया जब कांग्रेस की ओर से पीड़ितों के लिए कोई कदम उठाने के बजाय नेता राजनीति में जुट गए थे। मिश्रा बोले कि कांग्रेस सिर्फ टीवी और ट्वीट तक ही सीमित है।

mp congress

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+