Ujjain news: तमिलनाडु के राज्यपाल ने किए महाकाल दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

धार्मिक नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में वीवीआईपी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जहां अब महाकाल की शरण में तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि पहुंचे हैं। वे यहां भस्म आरती में शामिल और नंदी हॉल से भस्म आरती देखी। इसी के साथ उन्होंने गर्भगृह से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन का किया है।

तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि सपत्नीक बाबा महाकाल का दर्शन करने महाकाल मंदिर पहुंचे, और भस्म आरती में शामिल हुए, जहां उन्होंने नंदी हॉल से भस्मारती के दर्शन किए।

Ujjain

महाकाल दर्शन किए हैं

तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने सबसे पहले बाबा महाकाल की दिव्य भस्मआरती के दर्शन किए, और उसके बाद गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और अभिषेक भी किया। बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी सहित महाकाल मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ पत्नी लक्ष्मी रवि भी मौजूद थी। बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के बाद नंदी का पूजन-अर्चन किया, और उनके कानों में अपनी मनोकामना भी कही। इस दौरान श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से तमिलनाडु के राज्यपाल रवि का बाबा महाकाल की तस्वीर और दुपट्टा भेंटकर सम्मान भी किया गया।

मेघालय और नागालैंड के रह चुके हैं राज्यपाल

आर एन रवि वर्तमान में तमिलनाडु के राज्यपाल हैं, लेकिन वह 2019 से 2020 तक मेघालय और 2019 से 2021 तक नागालैंड के भी राज्यपाल रह चुके हैं। तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने आंख बंद कर ओम नमः शिवाय का जाप किया इसके साथ ही आरती के समय ताली बजाते हुए भी दिखाई दिए। देखा जाए तो विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में वीवीआईपी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

ये भी पढ़े- Ujjain में टिकट ना मिलने से नाराज नेता छोड़ रहे कांग्रेस, प्रदेश प्रवक्ता बोले- जल्द मना लेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+