Ujjain : सूरीनाम के राष्ट्रपति ने किए महाकाल दर्शन, ई-रिक्शा में सवार होकर निहारा महाकाल लोक
सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए, साथ ही उन्होंने ई-रिक्शा में बैठकर महाकाल लोक का भ्रमण किया।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आगाज हो चुका है, तो वहीं धार्मिक नगरी उज्जैन में भी प्रवासी मेहमानों के आने का सिलसिला तेज हो चला है, जहां सूरीनाम के राष्ट्रपति ने महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए साथ ही उन्होंने ई रिक्शा में बैठकर महाकाल लोक का भ्रमण किया। इंदौर में चल रहे प्रवासी भारतीय सम्मलेन को लेकर कई प्रवासी भारतीय उज्जैन में महाकाल लोक को देखने और महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे है। इस बीच सूरीनाम देश के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने भी परिवार के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन किए और ई रिक्शा में बैठकर महाकाल लोक को निहारा. बीते दो दिनों से प्रवासी भारतीयों के उज्जैन आने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी क्रम में सूरीनाम देश के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी उज्जैन पहुंचे हैं।
ई-रिक्शा में सवार होकर निहारा महाकाल लोक
सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने नंदी द्वार से महाकाल लोक में प्रवेश करने के बाद ई रिक्शा में बैठकर पत्नी मेलिसा सीनाचेरी के साथ महाकाल लोक को निहारा। महाकाल लोक भ्रमण के दौरान यहां लगी मूर्तियों को देखा और उनकी कहानियों को जाना, साथ ही उन्होंने मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने सपत्नीक चांदी द्वार से भगवान महाकाल का पूजन और अभिषेक किया। दर्शन के बाद राष्ट्रपति का महाकाल मंदिर समिति की ओर से सम्मान भी किया गया।
स्वागत के लिए तैयार इंदौर
प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर तैयार नजर आ रही है, जहां दुल्हन की तरह सजा इंदौर शहर बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक नजर आ रहा है। शहर के चौक चौराहों को विद्युत सज्जा के साथ ही स्वच्छ और सुंदर बनाया गया है। साथ ही सड़कों पर भी अलग-अलग तरह की विद्युत सज्जा की गई है। इसी के साथ-साथ शहर के प्रमुख मॉल और बिल्डिंगों पर भी बचा कर तैयार किया गया है, तो वहीं शहर के बाजारों को सजा संवार कर तैयार किया गया है। उधर, शहर में स्वच्छता और सुंदरता का ध्यान रखा जा रहा है, ताकि प्रवासी मेहमानों को शहर बेहद ही सुंदर और स्वच्छ नजर आ सके।
ये भी पढ़े- Pravasi bhartiya sammelan का आगाज, पहला दिन 'यूथ प्रवासी दिवस' के नाम












Click it and Unblock the Notifications