Ujjain news: सिंहस्थ-2028 की तैयारी, निर्माण कार्यों को जल्दी पूरा करने की कवायद
उज्जैन में अपर मुख्य सचिव डॉ.राजेश राजौरा ने निर्देश दिये कि उज्जैन जिले में 50 लाख रुपये तक के जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका प्राथमिकता से लोकार्पण कराया जाये तथा 50 लाख रुपये तक के स्वीकृत निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी अनिवार्य रूप से करवाया जाये। डॉ.राजौरा ने रविवार को उज्जैन संभाग के अन्तर्गत उज्जैन जिले में चल रहे निर्माण कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली।
स्थानीय एनआईसी कक्ष में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक उज्जैन उत्तर अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव सहित प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

डॉ.राजौरा ने कहा कि, शहर के आंतरिक मार्गों के सुदृढ़ीकरण के छोटे-छोटे कार्य समय पर कर लें। उन्होंने निर्देश दिये कि सिंहस्थ-2028 को मद्देनजर रखते हुए शहर के अधोसंरचना विकास के कार्य शुरू करवायें। सिंहस्थ तक सभी मूलभूत आवश्यकताओं के निर्माण कार्य हो जायें। डॉ. राजौरा ने कहा कि, कलेक्टर सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नये कार्य के प्रस्ताव मंगवायें और प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करें। उन्होंने इन्दौख से पाताखेड़ी मार्ग, तपोभूमि चौराहे से फोरलेन तक बनने वाले मार्ग, लेकोड़ा मार्ग, लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाये जा रहे रिंग रोड की कार्य योजना, बड़नगर रोड पर ब्रिज निर्माण, बांगरोद में महाविद्यालय भवन, झारड़ा और माकड़ोन में महाविद्यालय भवन, ऑडिटोरियम, सिविल अस्पताल नागदा के रिनोवेशन का कार्य, खुली जेल के निर्माण कार्य की प्रगति, उज्जैन जिले के जिला अस्पताल में 100 बिस्तर के भवन, खाचरौद में कन्या छात्रावास, तराना की जेल में बैरक निर्माण, खामली में 100 सीटर अ.जा.छात्रावास का स्थान परिवर्तन करने, कायथा में महाविद्यालय भवन तथा बेरछा में शासकीय उमावि भवन का निर्माण, तराना में सिविल अस्पताल को 30 से 100 बिस्तर करने, माधव नगर अस्पताल का 200 बिस्तर में उन्नयन, आईटीआई परिसर में दिव्यांग छात्रावास के रिवाइज सेक्शन कराने से सम्बन्धित जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिये।
डॉ. राजौरा ने केडी पैलेस ब्रिज में वर्क कार्य चालू कराने, कालभैरव एवं सिद्धवट का आंतरिक विस्तारीकरण एवं जीर्णोद्धार, उज्जैन से घोंसला तक बने फोरलेन का आगे विस्तारीकरण करते हुए घोंसला से आगर तक फोरलेन बनाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये। सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया कि, नमामि गंगे की तरह नमामि शिप्रा प्रोजेक्ट में 100 करोड़ रुपये से शिप्रा शुद्धिकरण का प्रस्ताव तैयार किया जायेगा। शिप्रा में मिल रहे कान्ह के पानी को डायवर्ट किया जायेगा। सांसद ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिये पुन: दोपहर एक बजे से 4 बजे तक महाकाल के गर्भगृह में जल चढ़ाने की व्यवस्था प्रारम्भ की जाये। सांसद ने बताया कि रेलवे के ट्रेनिंग सेन्टर का भूमिपूजन प्रस्तावित है। उन्होंने मांग की कि नागझिरी से नरवर तक का मार्ग फोरलेन किया जाये।
ये भी पढ़े- Mahakal दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, साल के आखिरी दिन भक्तों ने किए भस्म आरती दर्शन












Click it and Unblock the Notifications