Mahakal को भक्त ने भेंट किया चांदी का चमचमाता मुकुट, कितनी है कीमत, जानिए

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में सागर की शिवाय बिल्डर्स एन्ड डेवलपर्स फर्म द्वारा संजय पुजारी (टोनी गुरु) की प्रेरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को 01 नग चांदी का छत्र भेंट किया गया। जिनका कुल वजन 2112.800 ग्राम है।

जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रभारी अधिकारी दर्शन व्यवस्था राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।

Ujjain

इससे पहले उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्त दिलीप सत्यनारायण सोनी द्वारा भगवान महाकालेश्वर को मंदिर के पुरोहित नवनीत शर्मा व रूपम शर्मा की प्रेरणा से 1 नग चांदी का मुकुट मय कुंडल भेंट किये गये। जिनका कुल वजन 3102 ग्राम है।

जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी व प्रभारी अधिकारी दर्शन व्यवस्था राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई।
यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।

उज्जैन में इससे पहले श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुजरात के सूरत से पधारे श्री महाकालेश्वर भगवान के भक्त व उज्जैन के संत भगवान शरण बापू जी के शिष्य जितेन्द्र सिंह ने श्री महाकालेश्वर जी को रजत मुकुट (गोल्डन पाँलिश किया) अर्पित किया था। जिसका वजन 1040 ग्राम था। पूजन पुरोहित पं.पियूष चतुर्वेदी, पं. विपुल चतुर्वेदी द्वारा संपन्न करवाया था।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रभारी अधिकारी दर्शन व्यवस्था राकेश श्रीवास्तव द्वारा रजत मुकुट प्राप्त कर दानदाता को विधिवत रसीद, दुपट्टा व प्रसाद भेट कर सम्मान किया था।

इसी प्रकार उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से दर्शन हेतु पधारी जूना अखाड़ा की साध्वी कंचनगिरी द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान को 01 नग मुकुट व 01 नग बिल्वपत्र अर्पित किया गया था। जिसका कुल वजन 305.6 ग्राम था। जिसे मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्राप्त कर विधिवत रसीद प्रदान की गई थी।

ये भी पढ़े- Ujjain News: सावन में महाकाल सवारी की तैयारी, क्या कुछ रहेगा खास, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+