Mahakal को भक्त ने भेंट किया चांदी का चमचमाता मुकुट, कीमत जान सभी चौंके

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्त दिलीप सत्यनारायण सोनी द्वारा भगवान महाकालेश्वर को मंदिर के पुरोहित नवनीत शर्मा व रूपम शर्मा की प्रेरणा से 1 नग चांदी का मुकुट मय कुंडल भेंट किये गये। जिनका कुल वजन 3102 ग्राम है।

जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी व प्रभारी अधिकारी दर्शन व्यवस्था राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।

Ujjain

उज्जैन में इससे पहले श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुजरात के सूरत से पधारे श्री महाकालेश्वर भगवान के भक्त व उज्जैन के संत भगवान शरण बापू जी के शिष्य जितेन्द्र सिंह ने श्री महाकालेश्वर जी को रजत मुकुट (गोल्डन पाँलिश किया) अर्पित किया था। जिसका वजन 1040 ग्राम था। पूजन पुरोहित पं.पियूष चतुर्वेदी, पं. विपुल चतुर्वेदी द्वारा संपन्न करवाया था।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रभारी अधिकारी दर्शन व्यवस्था राकेश श्रीवास्तव द्वारा रजत मुकुट प्राप्त कर दानदाता को विधिवत रसीद, दुपट्टा व प्रसाद भेट कर सम्मान किया था।

इसी प्रकार उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से दर्शन हेतु पधारी जूना अखाड़ा की साध्वी कंचनगिरी द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान को 01 नग मुकुट व 01 नग बिल्वपत्र अर्पित किया गया था। जिसका कुल वजन 305.6 ग्राम था। जिसे मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्राप्त कर विधिवत रसीद प्रदान की गई थी।

बाबा के भक्त द्वारा चांदी का छत्र दान में प्राप्त

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में देहरादून से आये भक्त सुभाषचंद्र शर्मा द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को मंदिर के पुरोहित नवनीत शर्मा, रूपम शर्मा की प्रेरणा से 843.400 ग्राम चांदी का छत्र दान किया गया था। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के भस्मार्ती व्यवस्था प्रभारी अधिकारी आशीष दुबे द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई थी। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई थी।

ये भी पढ़े- Mahakal मंदिर में अब वेंटिलेशन से नहीं कूद सकेंगे श्रद्धालु, प्रबंध समिति ने की खास व्यवस्था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+