Ujjain News: 5 लाख दीपों से जगमगाएगा उज्जैन, जुबिन नौटियाल सुनाएंगे भजन
उज्जैन में हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर 9 अप्रैल को क्षिप्रा तट के पावन रामघाट पर शिव ज्योति अर्पणम् कार्यक्रम के तहत 5 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल द्वारा प्रस्तुति भी दी जाएगी। मंगलवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने अधिकारियों के साथ रामघाट पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना, आयुक्त नगर निगम आशीष पाठक, अपर कलेक्टर अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

6 हजार वॉलिंटियर अपनी भूमिका निभायेंगे
आयुक्त नगर निगम पाठक द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन में लगभग 6 हजार वॉलिंटियर अपनी भूमिका निभायेंगे। कलेक्टर सिंह ने कार्यक्रम के व्यवस्थित ढंग से आयोजन किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को कार्यक्रम में निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित बेरिकेडिंग किए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए राम घाट पर जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था की जाए।
मेडिकल टीम की ड्यूटी लगाने के निर्देश
उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मेडिकल टीम की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कार्यपालक दंडाधिकारियों और होमगार्ड के अमले की भी ड्यूटी लगाएं। निरीक्षण के दौरान उज्जैन उत्तर और दक्षिण के एसडीएम, तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य, होमगार्ड सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो धार्मिक नगरी उज्जैन में होने वाले गौरव दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां लगातार जिम्मेदार अधिकारी दौरा करते और व्यवस्था को लेकर निर्देश देते नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़े- Ujjain News: BJP के अनिल फिरोजिया को कांग्रेस के महेश परमार का चैलेंज, कौन किस पर भारी, जानिए












Click it and Unblock the Notifications