Ujjain News: BJP के अनिल फिरोजिया को कांग्रेस के महेश परमार का चैलेंज, कौन किस पर भारी, जानिए
Loksabha Election के चलते एमपी में अब सियासी रंग दिखने लगा है, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब चुनाव प्रचार भी तेज होता नजर आ रहा है। उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट से बीजेपी ने अनिल फिरोजिया को प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं कांग्रेस ने महेश परमार पर भरोसा जताया है।
उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट मध्यप्रदेश की प्रमुख सीटों में से एक मानी जाती है। यही कारण है की, इस सीट पर होने वाले चुनाव बेहद अहम हैं। मालवा अंचल की उज्जैन लोकसभा सीट पर लंबे वक्त से बीजेपी का दबदबा कायम है, जहां बीजेपी अब इस लोकसभा सीट को एक बार फिर जीत ना चाहती है, तो वहीं कांग्रेस इस परंपरा को तोड़ने का सपना बून रही है।

बीजेपी ने उज्जैन लोकसभा सीट से अनिल फिरोजिया को प्रत्याशी बनाया है, जहां फिरोजिया इससे पहले भी उज्जैन सांसद रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर बीजेपी ने फिरोजिया को टिकट देते हुए जीत की राह आसान बनाई है। उज्जैन लोकसभा के अनुभवी नेता माने जाने वाले अनिल फिरोजिया इससे पहले विधानसभा स्तर के चुनाव भी लड़ चुके हैं। वहीं लगातार टिकट को लेकर चले मंथन के बाद आखिर कार एक बार फिर बीजेपी ने अनिल फिरोजिया को प्रत्याशी बनाया है।
उज्जैन लोकसभा सीट से कांग्रेस से पूर्व विधायक महेश परमार को प्रत्याशी बनाया है, जहां परमार को उज्जैन लोकसभा का कद्दावर कांग्रेस नेता माना जाता है। इतना ही नहीं परमार तराना विधानसभा सीट से विधायक है। इधर, अब टिकट मिलने के बाद महेश परमार ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है, जहां परमार लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए नजर आ रहे हैं. बहरहाल, अब उज्जैन लोकसभा की जनता अनिल फिरोजिया और महेश परमार में से किसे अपना सांसद चुनती है। ये आने वाले वक्त बताएगा।
ये भी पढ़े- Indore News: BJP के शंकर लालवानी को कांग्रेस के अक्षय बम का चैलेंज, कौन किस पर भारी, जानिए
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications