Ujjain में लगेगा रोजगार मेला, कुछ इस तरह बेरोजगारों को मिलेगी पसंद की नौकरी

बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

उज्जैन में बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है।

Indore

रोजगार मेले का आयोजन

उज्जैन में प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित की जाने वाली एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के अन्तर्गत उज्जैन जिले के बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आगामी 9 सितम्बर को प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कालिदास अकादमी के प्रांगण में किया जायेगा।

साथ लेकर आएं ये डॉक्यूमेंट

रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियों में लगभग 255 लोगों को रोजगार दिया जायेगा। इस मेले में 18 से 35 वर्ष के आवेदक जो कि 8वी कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा, आईटीआई के आवेदक भी उक्त पदों हेतु योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इस आयोजन में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्रों के साथ बायोडाटा की प्रतियों एवं अन्य प्रमाण-पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाण-पत्रों की फोटोप्रतियां भी आवश्यक रूप से साथ लायें। कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन में बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। वहीं आगे आने वाले समय में भी इसी तरह से रोजगार मेले आयोजित किए जा सकेंगे.

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: इंदौर की विधानसभा-2 पर BJP को मिलती है सबसे बड़ी जीत, कुछ ऐसे हैं आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+