MP Assembly Election 2023: इंदौर की विधानसभा-2 पर BJP को मिलती है सबसे बड़ी जीत, कुछ ऐसे हैं आंकड़े
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच मालवा अंचल के इंदौर की विधानसभा-2 में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से बीजेपी के रमेश मेंदोला विधायक हैं।
यह विधानसभा इंदौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इंदौर-2 विधानसभा सीट के अंतर्गत कई बड़े मॉल, स्कूल और अस्पताल आते हैं। यह विधानसभा, मालवा अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा सीट को बीजेपी पिछले कई सालों से सर्वाधिक मतों से जीत रही है। इस विधानसभा से मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा अंतरों से बीजेपी को जीत मिलती है।

2018 में कुछ ऐसे थे चुनाव परिणाम
इस सीट पर करीब सवा तीन लाख मतदाता हैं, और शहरी इलाके की इस सीट पर बीजेपी को छोड़ दूसरी पार्टियों का जनाधार ना के बराबर है। इंदौर की विधानसभा-2 को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा से रमेश मेंदोला का सामना मोहन सेंगर से हुआ था, जिसमें रमेश मेंदोला ने लगभग 91 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। मेंदोला की ये जीत मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी जीत थी। वहीं साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भी आंकड़े कुछ इसी तरह के रहे थे, जब बीजेपी के रमेश मेंदोला ने कांग्रेस के छोटू शुक्ला को रिकॉर्ड वोटों से हराया था, तब भी मेंदोला ने एमपी में सबसे जायदा वोटों से विधानसभा चुनाव को जीता था।
कुछ ऐसा है विधानसभा का चुनावी गणित
इंदौर की विधानसभा-2 में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता है, इंदौर में विधानसभा-2 को बीजेपी की सबसे सुरक्षित और मजबूत सीट माना जाता है। यह विधानसभा जिले के साथ-साथ मालवा अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। विधानसभा प्रमुख तौर पर युवा बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां आमजन से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं। वहीं अबकी बार भी इस विधानसभा को जीतने के लिए बीजेपी ने बड़ा टारगेट सेट किया है, जहां इस विधानसभा को बीजेपी लगभग सवा लाख मतों से जीतना चाहती है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं सांवेर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications