Mahakal दरबार में रक्षाबंधन, भस्म आरती के बाद भगवान को बांधी राखी
देशभर में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जहां धार्मिक नगरी उज्जैन में भी रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्साह देखने मिल रहा है। वहीं उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया, जहां श्रावण पूर्णिमा को रक्षाबंधन पर भस्मारती के बाद बाबा महाकाल को सबसे पहले राखी बांधी गई।
भगवान महाकाल को रक्षा सूत्र बांधने के साथ ही पुजारियों ने बाबा महाकाल को लड्डुओं का भोग लगाया। साथ ही राजकमल बैंड ने आकर्षक प्रस्तुति भी महाकाल दरबार में दी। परंपरा के अनुसार उज्जैन में सभी त्योहार सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाए जाते हैं। रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे.

रक्षा बंधन को लेकर उत्साह
रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के बीच प्रेम का प्रतीक माना जाता है, जहां सावन माह में आने वाले इस त्यौहार पर बहने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है, जहां भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देते हैं। भाई और बहन के प्रेम के प्रतीक इस पर्व को लेकर तैयारियां का सिलसिला भी जारी है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राखी के बाजार सज चुके हैं, तो वहीं रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में चहल- पहल भी देखने मिल रही है।
भक्त कर रहे भगवान के दर्शन
रक्षा बंधन पर्व पर बाबा महाकालेश्वर के दर्शन करने देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी भक्त धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचते हैं, इसी को देखते हुए प्रशासन ने अलग तरह की व्यवस्था ही की हुई है। दर्शनार्थियों को किसी तरह की कोई भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े, इसको लेकर भी मंदिर प्रबंधन अलर्ट नजर आ रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो भगवान शिव के भक्तों में रक्षाबंधन पर्व को लेकर अलग उत्साह नजर आ रहा है।
ये भी पढ़े- Raksha bandhan 2023: इंदौर की बहनों ने PM Modi और CM Shivraj को भेजी राखी, कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications