Ujjain में इस दिन से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी, कहां तक पहुंची तैयारी, जानिए?

उज्जैन जिले में 25 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी जिले में प्रारम्भ होगी। खरीदी 10 मई तक चलेगी। इस बार 2125 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जायेगा।

ujjain

उज्जैन जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तैयारियों को लेकर प्रमुख सचिव खाद्य द्वारा 14 मार्च को प्रात: 10.30 बजे से संभागीय समीक्षा बैठक ली जायेगी। उल्लेखनीय है कि आगामी 25 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी जिले में प्रारम्भ होगी। खरीदी 10 मई तक चलेगी। इस बार 2125 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जायेगा। उपार्जन के लिये उज्जैन संभाग में कुल 2 लाख 51 हजार 647 किसानों द्वारा पंजीयन करवाया गया है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने समर्थन मूल्य पर उपार्जन के सफल क्रियान्वयन हेतु अपर कलेक्टर मृणाल मीना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

उपार्जन में एक भी शिकायत नहीं आना चाहिये

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने उज्जैन जिले के सभी एसडीएम को 23 मार्च तक जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। निरीक्षण में विशेष रूप से किसानों के लिये पीने के पानी, छाया, सर्वेयर एवं तुलावटी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है। साथ ही सभी उपार्जन केन्द्र पर व्यवस्थाएं अच्छी हों व यहां पर सख्ती से नियंत्रण रखने के निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर ने कहा है कि, उपार्जन में एक भी शिकायत नहीं आना चाहिये। साथ ही उन्होंने पंजीकृत किसानों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने के लिये भी कहा है।

मुआवजे के लिए सर्वे

मध्यप्रदेश में मौसम परिवर्तन के चलते हुए ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की फसलें तबाह कर दी है। यही कारण है कि, मध्य प्रदेश के किसानों के चेहरे पर अब चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसानों की संकट की घड़ी में प्रदेश की शिवराज सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से नुकसान का सर्वे करने के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं सरकार के जनप्रतिनिधि और तमाम अधिकारी किसानों के साथ इस संकट की घड़ी में खड़े नजर आ रहे हैं, जहां लगातार जनप्रतिनिधि और अधिकारी किसानों के खेत का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़े- MP में मिलावट करने वाले हो जाएं सावधान, खाद्य विभाग ने शुरू किया अभियान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+