Ujjain News: महाकाल दर्शन कर इंदौर-उज्जैन को बड़ी सौगात देंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तैयारी पूरी
उज्जैन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितम्बर को आएंगी। इन्दौर देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट से प्रात: 9.50 बजे डीआरपी लाइन हेलीपेड उज्जैन पहुंचेंगी। उज्जैन हेलीपेड आगमन के पश्चात राष्ट्रपति महोदय प्रात: 10.10 पर ग्राम ढेंडिया स्थित होटल रूद्राक्ष परिसर में देश की स्वच्छता में योगदान देने वाले कर्मठ सफाई मित्रों से संवाद करेंगी एवं स्वच्छता पखवाड़े सम्बन्धित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी।
इसके पश्चात राष्ट्रपति महोदय ग्राम ढेंडिया होटल रूद्राक्ष परिसर में आयोजित सफाई मित्र सम्मेलन एवं उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ होगी। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वन्दना की जायेगी।

राष्ट्रपति महोदय का स्वागत भाषण मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव देंगे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव के स्वागत भाषण के पश्चात राष्ट्रपति महोदय, राज्यपाल महोदय एवं मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का मोमेंटो देकर स्वागत-सत्कार किया जायेगा। इसके पश्चात राष्ट्रपति महोदय द्वारा स्वच्छता मित्रों को सर्टिफिकेट वितरण किया जायेगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति महोदय के कर-कमलों से उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन का भूमिपूजन वर्चुअली किया जायेगा। इसके पश्चात राज्यपाल मंगुभाई पटेल का उद्बोधन होगा। प्रात: 11.05 पर राष्ट्रपति महोदय कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से होगा।
इसके पश्चात राष्ट्रपति महोदय श्री महाकालेश्वर मन्दिर के लिये प्रस्थान करेंगी। प्रात: 11.40 पर राष्ट्रपति महोदय का श्री महाकाल लोक के नन्दी द्वार पर आगमन होगा। नन्दी द्वार पर राष्ट्रपति महोदय का स्वागत स्वस्ति वाचन एवं शंख वादन से होगा। इसके पश्चात राष्ट्रपति महोदय श्री महाकालेश्वर मन्दिर दर्शन के लिये प्रस्थान करेंगी एवं ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर के दर्शन, पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक करेंगी। नन्दी हॉल में श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा राष्ट्रपति महोदय का शाल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रसाद देकर स्वागत किया जायेगा। दर्शन के पश्चात मन्दिर परिसर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत राष्ट्रपति महोदय श्रमदान करेंगी। इसके पश्चात शिखर दर्शन कर कोटि तीर्थ पर राष्ट्रपति महोदय का फोटो सेशन होगा।
राष्ट्रपति महोदय करेंगी श्री महाकाल लोक का भ्रमण
दोपहर 12.10 पर फोटो सेशन पश्चात राष्ट्रपति महोदय श्री महाकाल लोक का भ्रमण करेंगी तथा मूर्ति बना रहे शिल्पकारों से त्रिवेणी सभा मण्डपम में संवाद करेंगी। इसके पश्चात राष्ट्रपति महोदय हेलीपेड पुलिस लाइन के लिये प्रस्थान करेंगी एवं दोपहर 12.50 पर उज्जैन हेलीपेड से देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट के लिये प्रस्थान करेंगी।
ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल लोक के मूर्तिकारों से बात करेंगी राष्ट्रपति, कुछ ऐसा है दौरे का पूरा कार्यक्रम
-
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट












Click it and Unblock the Notifications