Ujjain में कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने किए महाकाल दर्शन, भक्तों को देखने मिला दिव्य दृश्य
उज्जैन में कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन व अभिषेक किया। पूजन राजेश पुजारी व आकाश पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया ।
मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रदीप मिश्रा का समिति सदस्य राम पुजारी, महापौर मुकेश टटवाल, चंद्रप्रकाश शर्मा आदि द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने सभी सनातनियों से भगवान महाकाल के दर्शन करने का आग्रह किया है.

पंडोखर सरकार ने किए दर्शन
उज्जैन में पंडोखर धाम के महाराज जी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा श्री संत का सम्मान किया।
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुजरात के राजकोट से पधारे सागर डी. जरिया ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य हेतु रुपये 5 लाख का आर.टी.जी.एस के माध्यम से मंदिर प्रबंध समिति के एकाउंट में किया गया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान कर सम्मान किया गया।
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में इंदौर के आनंद नायक द्वारा श्री महाकालेश्वर मन्दिर के नंदीमंडपम में भगवान श्री महाकालेश्वर भगवान के समक्ष स्थापित श्री नंदीकेश्वर को सुवर्ण सींग अर्पित किए। जिसका वजन 25 ग्राम 230 मिलीग्राम है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सहायक प्रशासक मूलचन्द जूनवाल व दर्शन व्यवस्था के राजेन्द्र सिंह सिसोदिया द्वारा दानदाता को रसीद प्रदान कर सम्मान किया गया। मंदिर की कोठार शाखा प्रभारी मनीष पांचाल द्वारा बताया गया कि, सुवर्ण सींग श्री नंदीकेश्वर भगवान को लगा दिए गए।
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में कोलकाता के श्री विशम्भर शरण भस्मार्ती में सम्मिलित हुए। भस्म आरती उपरान्त श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य हेतु रुपये 51 हजार की राशि का चेक प्रदान किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रभारी उमेश पड्या व आशीष दुबे द्वारा दानदाता का सम्मान किया गया।
ये भी पढ़े- Ujjain: महाकाल सवारी में 'शाही' की जगह किस शब्द का हो प्रयोग, कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने बताया












Click it and Unblock the Notifications