MP News : स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, 9 लड़कियों के साथ 7 लड़के पकड़ाए

उज्जैन की माधव नगर थाना पुलिस ने स्पा सेंटरों पर दबिश देते हुए टावर चौराहा स्थित महाकाल भांग घोटे के सामने रिलैक्स स्पा सेंटर और आजाद नगर चौराहा स्थित मून स्पा सेंटर से युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया।

उज्जैन,11 सितंबर। स्पा सेंटर पर चल रही अनैतिक गतिविधियों की शिकायत के बाद शनिवार रात को सीएसपी विनोद कुमार मीणा (ips) के नेतृत्व में माधव नगर थाना पुलिस ने स्पा सेंटरों पर दबिश दी। पुलिस ने टावर चौराहा स्थित महाकाल भांग घोटे के सामने रिलैक्स स्पा सेंटर और आजाद नगर चौराहा स्थित मून स्पा सेंटर से युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया। साथ ही स्पा सेंटर से कुछ संदिग्ध सामग्री भी जब्त की है।

Police raid on spa center of Ujjain, 7 boys caught along with 9 girls

माधव नगर सीएसपी विनोद कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें काफी समय से कुछ समाजसेवियों और पेरेंट्स के माध्यम से शिकायत मिल रही थी कि कोचिंग क्लास के पास संचालित होने वाले स्पा सेंटर पर अवैध देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। शिकायत के बाद हमने कुल 7 स्थानों को चिन्हित किया था। जहां डाली गई दबिश के दौरान तीन स्थानों से आपत्तिजनक सामग्री के साथ मैनेजर, ऑनर के साथ कुल 20 युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जहां इनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

सीएसपी मीणा ने बताया कि स्पा सेंटर से मिली आपत्तिजनक सामग्री इस ओर इशारा करती है कि स्पा सेंटर पर अवैध रूप से देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था, क्योंकि जो सामग्री यहां से मिली है उसका कोई भी उपयोग स्पा सेंटर पर नहीं किया जाता है। रहवासियों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी जिसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटर में दबिश दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+