Mahakal मंदिर के पुजारियों ने देखी OMG 2, प्रदीप मिश्रा बोले- तुम्हारे बाप को कचोरी मांगते दिखाते
फिल्म OMG 2 को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है, जहां अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 को लेकर उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी में भी गुस्सा देखा जा रहा है। महाकाल मंदिर के पुजारी ने सिनेमाघर पहुंच कर फिल्म OMG 2 को देखा है तो वहीं फिल्म में तथ्यों से छेड़छाड़ को लेकर नाराजगी भी व्यक्ति की है।
उधर, कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने दतिया में हो रही शिवपुराण कथा के दौरान फिल्म OMG 2 को लेकर विरोध दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, फिल्म बनाने वालों को शर्म आनी चाहिए।

कुछ इस तरह किया विरोध
शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म OMG 2 को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है, जहां इस बीच धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी ने सिनेमाघर पहुंचकर फिल्म ओएमजी 2 को देखा। इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा, अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के सचिव रुपेश मेहता समेत तमाम पुजारी गण नजर आ रहे थे। फिल्म ओएमजी 2 को देखने के बाद पुजारी ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, फिल्म में महाकाल मंदिर की परंपरा से छेड़छाड़ की गई है, जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिल्म मेकर्स को भेजा गया नोटिस भी वापस नहीं लेंगे। वकीलों की सलाह लेकर आगामी एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।
कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने जताई नाराजगी
दतिया में शिव पुराण कथा कर रहे कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी फिल्म OMG 2 को लेकर विरोध दर्ज कराया है, जहां उन्होंने कथा के मंच से कहा कि, फिल्म बनाने वालों को शर्म आनी चाहिए। महादेव को कचोरी लेते दिख रहे हो, यदि तुम्हारे बाप को कचोरी लेते दिखाते तो मुझे खुशी होती। दतिया में इन दिनों शिव पुराण कथा चल रही है, जहां पंडित प्रदीप मिश्रा श्रद्धालुओं को कथा सुनाते नजर आ रहे हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में रोजाना बड़ी संख्या श्रद्धालु गण शामिल हो रहे हैं।
ये भी पढ़े- Nag Panchami 2023: नागचंद्रेश्वर मंदिर में अबकी बार रहेगी ऐसी दर्शन व्यवस्था, अधिकारियों ने दिए निर्देश












Click it and Unblock the Notifications