Nag Panchami 2023: नागचंद्रेश्वर मंदिर में अबकी बार रहेगी ऐसी दर्शन व्यवस्था, अधिकारियों ने दिए निर्देश

धार्मिक नगरी उज्जैन में नागपंचमी पर्व (21 अगस्त) के अवसर पर दर्शनार्थियों के लिये दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। दर्शन व्यवस्था के लिये की जा रही तैयारियों एवं निर्धारित मार्ग का संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल, पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप महानिरीक्षक अनिल कुशवाह, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने निरीक्षण किया तथा दिशा-निर्देश दिये।

संभागायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने कर्कराज पार्किंग से दर्शनार्थियों के लिये की गई पार्किंग व्यवस्था एवं भील समाज की धर्मशाला पर जूता स्टेण्ड बनाने व हरसिद्धि पार्किंग पर जिकजेक आदि बनाने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

Ujjain

व्यवस्थाओं की ली जानकारी

संभागायुक्त ने कर्कराज पार्किंग पर कीचड़ से बचने के लिये मुरम डलवाकर रोलर चलवाने तथा व्यवस्थित पार्किंग करवाने हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये हैं। पूर्व में शिवरात्रि के अवसर पर की गई व्यवस्थाओं के अनुरूप मन्नत गार्डन पार्किंग से कर्कराज पार्किंग तक वाहन व्यवस्था करने के लिये भी कहा गया है। संभागायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक इसके बाद हरसिद्धि मन्दिर होकर 4 नम्बर गेट से होकर एयरो ब्रिज तक पहुंचे। इसी मार्ग से नागचंद्रेश्वर के दर्शन हेतु दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जायेगा। एयरो ब्रिज से होकर वरिष्ठ अधिकारीगण नागचंद्रेश्वर मन्दिर परिसर में गये तथा वहां पर उन्होंने दर्शन व्यवस्था एवं दर्शनार्थियों के मूवमेंट की जानकारी ली एवं दिशा-निर्देश दिये। एयरो ब्रिज की मजबूती के लिये लोक निर्माण विभाग से प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिये कहा गया है।

कुछ इस तरह होंगे दर्शन

श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रशासक श्री संदीप सोनी ने संभागायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक को बताया कि दर्शनार्थी भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर एयरो ब्रिज से होकर सभा मण्डप के ऊपर से होकर निर्गम मार्ग से निकलकर पुन: हरसिद्धि वाले मार्ग से होकर झालरिया मठ होते हुए भील धर्मशाला जूता स्टेण्ड तक पहुंचेंगे। भगवान नागचंद्रेश्वर एवं भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिये पृथक-पृथक लाइन हरसिद्धि जिकजेक में लगाई जायेगी। भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिये दर्शनार्थियों को त्रिवेणी संग्रहालय, महाकाल लोक होकर मानसरोवर प्रवेश द्वार तक पहुंचाया जायेगा। यहां से टनल में होकर दर्शनार्थी भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर निर्धारित निर्गम द्वार से निकलेंगे।

ये भी पढ़े- Mahakal lok फेज-2 के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, कमिश्नर ने दिए ये निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+