Nag Panchami: उज्जैन में नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खुले, भक्त कर रहे भगवान के दर्शन

Nag Panchami का पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है, जहां धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित साल में एक बार नाग पंचमी पर खुलने वाले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट पूजा अर्चना के साथ मध्यरात्रि को 12 बजे खोल दिए गए। मंदिर खुलते ही सबसे पहले श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से त्रिकाल पूजन किया गया।

पूजन-अर्चन के बाद भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ, जहां बड़ी संख्या में भक्त भगवान नागचंद्रेश्वर का दर्शन कर रहे हैं। रविवार की मध्य रात्रि 12 बजे खुले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट नाग पंचमी यानी सोमवार की मध्य रात्रि 12 बजे बंद होंगे। 24 घंटे तक खुले रहने वाले इस मंदिर में लाखों श्रद्धालु भगवान नागचंद्रेश्वर का दर्शन करेंगे।

Ujjain

बड़ी संख्या में भक्त करते हैं दर्शन

बाबा महाकालेश्वर मंदिर के ठीक ऊपर भगवान नागचंद्रेश्वर का मंदिर स्थित है। इस मंदिर के पट साल में एक बार नाग पंचमी के दिन खोले जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि, इस मंदिर में भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने से सभी कष्ट दूर होते हैं, और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। मंदिर में विराजमान भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने श्रद्धालु दूर-दूर से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचते हैं।

कई रहस्य समेटे हुए है प्राचीन मंदिर

मध्य प्रदेश में कई सारे धर्मस्थल ऐसे भी हैं, जो बेहद प्राचीन हैं, और साथ ही साथ यह अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए हैं। प्रदेश के धार्मिक नगरी कहीं जाने वाले शहर उज्जैन की यदि बात करें तो यहां विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल का मंदिर है, जो 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। साथ ही इस मंदिर के ठीक ऊपर भगवान नागचंद्रेश्वर विराजमान हैं, जहां साल में सिर्फ एक बार इस मंदिर के पट खुलते हैं। नाग पंचमी पर खुलने वाले मंदिर के पट विधि विधान के साथ खोले जाते हैं। मंदिर में विराजमान भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने श्रद्धालु दूर-दूर से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचते हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

देशभर में नागपंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान हर साल की तरह इस साल भी वर्ष में एक बार खुलने वाले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं, जहां श्रद्धालु भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन लाभ प्राप्त कर रहे हैं। वहीं इसके लिए मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई हैं, जहां लगातार नाग पंचमी के पर्व पर मंदिर आने वाले भक्तों का सिलसिला जारी है।

ये भी पढ़े- Nag Panchami: दुनियाभर में और कहीं नहीं है नागचंद्रेश्वर की प्रतिमा, सिर्फ उज्जैन में होते हैं दिव्य दर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+