उज्जैन: मुस्लिम शख्स से जबरन लगवाए 'जय श्री राम' के नारे, दो आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, 29 अगस्त: मध्य प्रदेश के उज्जैन में कबाड़ी बेचने वाले एक मुस्लिम शख्स से जबरदस्ती 'जय श्री राम' का नारा लगवाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ युवक एक मुस्लिम कबाड़ी वाले से जय श्री राम बोलने के लिए दबाव डाल रहे हैं। शख्स बार-बार मना करता है, लेकिन युवक उसे धमकाते हैं। आखिरकार पीड़ित शख्स युवकों के दबाव में आकर 'जय श्री राम' का नारा लगाता है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

 Muslim man forced to chant Jai Shri Ram in Ujjain video viral

मुस्लिम शख्स से लगवाए 'जय श्री राम' के नारे

उज्जैन का रहने वाला शख्स इलाके में कबाड़ी का काम करता है। बीते दिनों शख्स जब सेकली गांव में काम पर गया तो वहां मौजूद हिंदूवादी संगठन के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। बताया जा रहा है कि हिंदूवादी संगठन के कुछ लोग गांव में अपनी मोटरसाइकिल से निकल रहे थे, तभी कबाड़ी वाला उनके टकरा गया। इतनी सी बात पर गुस्साए लोगों पहले कबाड़ी वाले का समान सड़क पर फेंक दिया, फिर इस बात पर आपत्ति जताई कि बिना उनकी अनुमति के गांव में प्रवेश कैसे किया। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ लोगों ने कबाड़ी वाले के साथ मारपीट की, फिर उससे जबरन 'जय श्री राम' के नारे लगवाए। घटना का पूरा वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पीड़ित शख्स ने पुलिस में शिकायत कराई है। पुलिस ने दो नामजद और चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान भी हो गई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस तरह की घटनाओं के जरिए समाज में गलत संदेश दे रहे हैं। पुलिस इस मामले पर कार्रवाई कर रही है, चाहें इनका किसी भी पक्ष से संबंध हो। बता दें, दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, दोनों से पूछताछ की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+