MP Assembly election 2023 की तैयारी, उज्जैन कलेक्टर ने किया EVM वेयर हाउस का निरीक्षण
उज्जैन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में बैठक की। बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार मतदान केन्द्रों में परिवर्तन तथा भवन परिवर्तन के सम्बन्ध में दिये गये प्रस्तावों के बारे में जानकारी दी गई।
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मतदान केन्द्रों के सम्बन्ध में जो भी प्रस्ताव आये हैं, उन्हें निर्वाचन आयोग को प्रेषित किया जायेगा। बैठक में बताया गया कि उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में वार्ड-23 में कुछ मतदाताओं के नाम हट गये हैं। कलेक्टर ने ऐसे लोगों की सूची तैयार करके कार्यालय भेजे जाने के निर्देश दिये। पंवासा में मतदान केन्द्रों के बीच की दूरी अधिक होने पर इस सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।

कलेक्टर ने दिए दिशा-निर्देश
कलेक्टर ने कहा कि, इस माह के अन्दर मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण निर्वाचन आयोग द्वारा फायनल किया जायेगा। सभी राजनैतिक दल बूथ लेवल एजेन्ट नियुक्त करें। आगामी 2 अगस्त से समरी रिवीजन प्रारम्भ होगा। इसमें बीएलओ मतदान केन्द्रों पर पूरे समय उपस्थित रहेंगे। इसमें कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान सूची में नाम जोड़े जाने से शेष न रहे। साथ ही मृत्यु होने पर व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटाये जाने की कार्रवाई की जाये। कलेक्टर ने कहा कि राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समय-समय पर बैठक आयोजित की जायेगी।
ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने मंगलवार को ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। कलेक्टर द्वारा एफएलसी स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एकता जायसवाल और अन्य अधिकारी मौजूद थे। इसके अतिरिक्त विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे। कलेक्टर ने कहा कि, आने वाले समय में जब भी ईवीएम का मूवमेंट होगा तो सभी दलों के प्रतिनिधियों को सूचना दी जायेगी।
ये भी पढ़े- Ujjain news: बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन का खास प्लान तैयार, क्या कुछ सावधानियां रखनी होंगी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications