Ujjain news: बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन का खास प्लान तैयार, क्या कुछ सावधानियां रखनी होंगी, जानिए?
उज्जैन में संभागायुक्त ने जल निकासी निगरानी समिति की बैठक ली, जिसमें उन्होंने बाढ़ से पूर्व वृहद एवं मध्यम बांधों के डाउनस्ट्रीम पर संभावित क्षेत्र में पानी के फैलाव को समय रहते चिन्हित करने, जल संसाधन विभाग एवं जिला प्रशासन में रेगुलर कम्युनिकेशन बना रहे, एनवीडीए से भी सतत सम्पर्क रखा जाये, बाढ़ कंट्रोल रूम चौबीस घंटे एक्टिव रहने संबंधित विषयों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की है।
संभागायुक्त संदीप यादव ने शुक्रवार को उज्जैन संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे वृहद एवं मध्यम परियोजना वाले बांधों के डाउनस्ट्रीम पर संभावित क्षेत्र में पानी के फैलाव को अभी से चिन्हित करें। अत्यधिक बारिश एवं बाढ़ से संभावित जनहानि को रोकने के लिये हरसंभव प्रयास किये जायें।

संभागायुक्त ने दिए दिशा-निर्देश
संभागायुक्त ने कहा कि, सभी जिलों के कलेक्टर्स एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी आपस में रेगुलर कम्युनिकेशन बनाकर रखें। विशेष तौर पर देवास जिले के अधिकारी नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण से सतत सम्पर्क रखें। संभागायुक्त यादव ने कहा कि, बड़े डेमों से बाढ़ के दौरान सर्वाधिक नुकसान होने की संभावना रहती है, इसलिये बाढ़ से चिन्हित ग्रामों में मूलभूत जरूरतों की सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिये अभी से प्रयास किये जायें। उन्होंने बाढ़ कंट्रोल रूम को चौबीस घंटे एक्टिव करने के निर्देश दिये और कहा कि कंट्रोल रूम में जानकार अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाये। कंट्रोल रूम में सभी सम्बन्धित लोगों के मोबाइल नम्बर अद्यतन रहें।
बैठक में हुई ये बात
बैठक में बताया गया कि, देवास जिले में बरगी डेम के गेट खुलने के चौबीस घंटे में एवं तवा डेम का पानी सोलह घंटे में नेमावर व अन्य स्थान पर पहुंचता है। संभागायुक्त ने कहा कि, धाराजी का घाट जो वर्तमान में खोला गया है, वहां सतत निगरानी की आवश्यकता है। चौबीस घंटे घाट में होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाये। संभागायुक्त ने निर्देश दिये कि डेम के आसपास संकेतक बोर्ड लगाये जायें। साथ ही बाढ़ के दौरान लाउड स्पीकर की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।
ये भी पढ़े- Ujjain news: स्कूली बच्चे पढ़ेंगे ट्रैफिक का पाठ, बस ड्राइवर के आंखों की जांच होगी जरूरी












Click it and Unblock the Notifications