MP: मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर सुन रहे थे जिंदगी का आखिरी कॉल, फटते ही बुजुर्ग का हुआ बुरा हाल
बड़नगर में बुजुर्ग ने मोबाइल चार्जिंग के लिए सॉकेट में लगाया। मोबाइल चार्जिंग पर लगाते वक्त बुजुर्ग मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी के चलते मोबाइल में विस्फोट हो गया, जिससे बुजुर्ग के कई टुकड़े हो गए।

Recommended Video

मध्य प्रदेश के उज्जैन से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित बड़नगर में बुजुर्ग ने मोबाइल चार्जिंग के लिए सॉकेट में लगाया। मोबाइल चार्जिंग पर लगाते वक्त बुजुर्ग मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी के चलते मोबाइल में विस्फोट हो गया, जिससे बुजुर्ग के कई टुकड़े हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि, जिसने भी देखा वह दंग रह गया। हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की, लेकिन मौके पर किसी तरह का कोई विस्फोटक नहीं मिला, जहां मौके पर मिला मोबाइल जरूर क्षतिग्रस्त हुआ है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि मोबाइल में हुए विस्फोट के चलते ही हादसा हुआ है।
कुछ ऐसा हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब बुजुर्ग अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाने के लिए गए थे। इस दौरान बुजुर्ग मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। वहीं उन्होंने जैसे ही मोबाइल चार्जिंग पर लगाया, वैसे ही मोबाइल में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ, जिसके चलते बुजुर्गों के सिर से लेकर सीने तक कई टुकड़े हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, इतना जबरदस्त हादसा पहली बार ही देखने मिला है। घटना सुबह लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल के अवशेषों को जांच के लिए भेज दिया है। वहीं इस हादसे के बाद बुजुर्ग के घर परिवार में शोक का माहौल है।
ऐसे लगी घटनाक्रम की जानकारी
मृतक को गमी के कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर जाना था, जिसके चलते उनके दोस्त रेलवे स्टेशन पर उनका इंतजार कर रहे थे। काफी देर तक जब मृतक रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचे तो दोस्त ने उन्हें फोन लगाया, लेकिन फोन भी बंद आ रहा था, जिसके बाद दोस्त को देखने घर पहुंचे तो उन्हें घटनाक्रम की जानकारी लगी। उधर, पुलिस की माने तो घर की छत पर से हाईटेंशन लाइन पर गुजर रही है हो सकता है कि मोबाइल का संपर्क हाई टेंशन लाइन से होने के चलते भी हादसा हुआ होगा। बहरहाल, हादसा किन कारणों के चलते हुआ है, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
ये भी पढ़े- MP: पुलिस हिरासत में संदिग्ध सरफराज, गृहमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत












Click it and Unblock the Notifications