Ujjain News: महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए आएंगे श्रद्धालु, ऐसा होगा ट्रैफिक प्लान

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मन्दिर में शिवनवरात्रि पर्व दिनांक 29 फरवरी 2024 से 09 मार्च 2024 तक होकर महाशिवरात्रि पर्व दिनांक 08 मार्च 2024 को मनाया जावेगा। जिसके अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः 09ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक भगवान श्री महाकालेश्वर जी का विशेष पूजन किया जावेगा।

संध्याकाल में भगवान श्री महाकालेश्वर जी को वस्त्र धारण कराए जाकर प्रतिदिन विशेष श्रृंगार किया जायेगा। जिसमें भक्तों को प्रतिदिन सायंकाल भगवान श्री महाकालेश्वर के विभिन्न स्वरूपों (विग्रहों) के दर्शन होंगे।

Indore

बैठक में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने कहा कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था लगभग गत वर्ष की भांति ही रहेगी। व्यवस्थाओं में परिवर्तन का निर्णय स्थल निरीक्षण के उपरान्त ही लिया जाएगा। बैठक में श्रद्धालुओं की प्रवेश तथा निर्गम व्यवस्था, भस्मार्ती में श्रद्धालुओं के प्रवेश संबंधी व्यवस्था, पुजारी/पुरोहित/साधु-संतों/मीडिया कर्मियों की प्रवेश व्यवस्था, श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगंतुक श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से उज्जैन शहर में चारो ओर से आने वाले मार्गो के चयनित स्थानों पर अस्थाई रूप से वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाना है।

जिसमें कर्कराज पार्किंग (समस्त वाहनो के लिए), कलोता समाज धर्मशाला (दुपहिया/प्रशानिक वाहनो हेतु), इंदौर रोड़ से आने वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रूद्राक्ष होटल के दाहिनी ओर पार्किंग व्यवस्था (शनि मंदिर), शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय तिराहे पर हाउसिंग बोर्ड का मैदान, हरिफाटक ब्रिज के नीचे हाट बाजार, मन्नत गार्डन की ओर प्रस्तावित है। देवास, मक्सी, आगर रोड़ से आने वाहनों की पार्किंग व्यवस्था शासकीय इंजिनीयरिंग महाविद्यालय का मैदान, प्रशांति धाम पार्किंग, बड़नगर, नागदा रोड़ से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था मुल्लापुरा पार्किंग (धान उपार्जन केन्द्र), कार्तिक मेला मैदान पार्किंग, आदिनाथ जैन पार्किंग (बड़नगर रोड़), उदासिन अखाड़ा/निर्मोही अखाड़ा (बड़नगर रोड़) की ओर की जाना प्रस्तावित हैं।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगंतुक श्रद्धालुओं के सरल-सुलभ दर्शन की प्रस्तावित व्यवस्था में श्रद्धालु नृसिंह घाट तिराहे पर स्थित गंगौत्री गार्डन से मंदिर में प्रवेश हेतु द्वार निर्धारित किया जाना है। आगंतुक समस्त श्रद्धालु उक्त द्वार से प्रवेश कर - चारधाम मंदिर पानी की टंकी वाले मार्ग से - त्रिवेणी संग्रहालय की ओर - त्रिवेणी संग्रहालय - नंदी मण्डपम् - महाकाल महालोक - मानसरोवर भवन में प्रवेश कर फेसेलिटी सेंटर-01 - नवीन टनल - कार्तिक मण्डपम् - गणेश मण्डपम् से बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। दर्शन उपरांत द्वार नंबर 10 तथा आपातकालीन निर्गम द्वार - बड़ा गणेश मंदिर - बड़ा गणेश मंदिर से दाहिनी ओर पुराने अन्नक्षेत्र से हरसिद्ध पाल - हरसिद्धि चैराहा - झालरिया मठ के रास्ते बाहर की ओर प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़े- Ujjain News: महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन का खास प्लान तैयार, कुछ ऐसी रहेगी व्यवस्था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+