Ujjain: महाशिवरात्रि से पहले महाकाल का अद्भुत स्वरूप, उमा-महेश ने भक्तों को दर्शन दिए

Ujjain में महाशिवरात्रि महापर्व के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे शिवनवरात्रि महोत्सव के दौरान भगवान श्री महाकालेश्वर अपने भक्तों को अलग-अलग स्वरूपो में दर्शन दे रहे हैं। शिवनवरात्रि के सप्तम दिवस सांध्य पूजन के पश्यात भगवान श्री महाकालेश्वर एवं माँ भगवती पार्वती ने सभी भक्तों को अपने श्री उमा-महेश स्वरूप में दर्शन दिए।

मान्यता है कि, परम पिता परमेश्वर शिव और जगदम्बा माता श्री पार्वती के श्री उमामहेश स्वरुप के दर्शन करने से सभी भक्तों को मनवांछित फल प्राप्त होता है, और उनकी सभी इच्छाए पूर्ण होती है। भगवान शिव त्याग, तपस्या, वात्सल्य तथा करुणा की मूर्ति है, जो सहज ही प्रसन्न हो जाते है एवं मनोवांछित फल देते है।

Ujjain

06 मार्च मंगलवार फाल्गुन कृष्ण एकादशी के शुभ दिन भगवान श्री महाकालेश्वर भगवान के श्री उमामहेश स्वरुप के दर्शन कर रहे भक्तों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर का सम्पूर्ण प्रांगण जय श्री महाकाल के जयकारों से गुंजायमान कर दिया।

प्रातः श्री महाकालेश्वर मंदिर के नेवैद्य कक्ष में भगवान श्री चन्द्रमौलीश्वर का पूजन किया गया तथा कोटितीर्थ कुण्ड के पास स्थापित श्री कोटेश्वर महादेव के पूजन के पश्चात मुख्य पुजारी पं.श्री घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राह्मणों द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान का अभिषेक एकादश-एकादशनी रूद्रपाठ से किया गया तथा संध्या पूजन के पश्चात बाबा श्री महाकाल को गहरे गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करवाये गये, साथ ही भगवान श्री महाकालेश्वर के श्री उमामहेश स्वरूप का श्रृंगार कर बाबा को मुकुट, मुण्ड माला एवं फलों की माला धारण करायी गयी।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा कथारत्न हरि भक्त परायण पं. रमेश कानडकर के शिव कथा व हरि कीर्तन का आयोजन सायं 04:30 से 06 बजे तक मन्दिर परिसर मे नवग्रह मन्दिर के पास संगमरमर के चबूतरे पर चल रहा है। तबले पर संगत असीम कानडकर ने की।

ये भी पढ़े- Mahashivratri पर उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, कुछ ऐसा है रूट प्लान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+