Mahashivratri पर उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, कुछ ऐसा है रूट प्लान
महाशिवरात्रि मेला के अवसर पर उज्जैन एवं उज्जैन के आस-पास के स्टेशनों पर आने वाली अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा उज्जैन से संत हिरदाराम नगर एवं उज्जैन से भोपाल के मध्य पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन स्पेशल किराया के साथ किया जाएगा। स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-
09305/09306 उज्जैन- संत हिरदाराम नगर -उज्जैन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन:- गाड़ी संख्या 09305 उज्जैन संत हिरदाराम नगर स्पेशल 05 मार्च, 2024 से 17 मार्च, 2024 तक उज्जैन से प्रतिदिन 10.00 बजे चलकर मक्सी (10.32/10.34), शुजालपुर (11.48/11.50), सीहोर(12.33/12.38), बकानिया भौरी( 13.00/13.05) होते हुए 13.30 बजे संत हिरदाराम नगर स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09306 संत हिरदाराम नगर उज्जैन स्पेशल 05 मार्च, 2024 से 17 मार्च, 2024 तक प्रति दिन संत हिरदाराम नगर से 13.50 बजे चलकर बकानिया भौरी(14.05/14.10), सीहोर(14.30/14.35), शुजालपुर(15.28/15.30), मक्सी(16.44/16.46) होते हुए 17.30 बजे उज्जैन जंक्शन पहुँचेगी ।
09307/09308 उज्जैन-भोपाल-उज्जैन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन:- गाड़ी संख्या 09307 उज्जैन भोपाल स्पेशल 05 मार्च, 2024 से 17 मार्च, 2024 तक उज्जैन से 20.00 बजे चलकर मक्सी(20.32/20.34), शुजालपुर ( 21.48/21.50), सीहोर (22.33/22.38), संत हिरदाराम नगर (23.25/23.27) होते हुए 23.55 बजे भोपाल पहुँचेगी।
Recommended Video
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09308 भोपाल उज्जैन स्पेशल 06 से 18 मार्च, 2024 तक भोपाल से 00.30 बजे चलकर संत हिरदाराम नगर(00.55/00.57), सीहोर (01.27/01.32), शुजालपुर (02.14/02.16) एवं मक्सी (03.19/03.21) होते हुए 04.25 बजे उज्जैन पहुँचेगी।
8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जायेगा। श्री महाकालेश्वर मन्दिर में 29 फरवरी से 9 मार्च तक शिवनवरात्रि पर्व मनाया जायेगा। इसके अन्तर्गत प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से दोपहर एक बजे तक भगवान महाकाल का विशेष पूजन किया जायेगा। उक्त समय में श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। महाशिवरात्री पर लगभग 15 लाख लोगों के दर्शन का अनुमान है। लाखों श्रद्धालुओं की व्यवस्था को देखते हुए महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं.
ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी, अबकी बार कुछ ऐसी रहेंगी व्यवस्थाएं












Click it and Unblock the Notifications