Ujjain: महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए आने वाले इस बात का रखें ध्यान, वरना हो सकते हैं परेशान
Mahashivratri 2024: उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मन्दिर में महाशिवरात्रि पर्व 8 मार्च को मनाया जायेगा। महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन वर्ष में एक बार दोपहर में भस्म आरती होगी। श्री महाकालेश्वर मन्दिर में बाहर से आने वाली श्रद्धालुओं को दर्शन की सुगम व्यवस्था की जा सके, इस हेतु श्रद्धालुओं के वाहनों की यातायात व्यवस्था निर्धारित की गई है। वीआईपी तथा शासकीय वाहनों की पार्किंग हरिफाटक ओवर ब्रिज के नीचे तथा कर्कराज पार्किंग पर व्यवस्था की गई है।
यातायात प्रभारी परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि, महाशिवरात्रि पर्व पर डायवर्शन प्लान के अनुसार बड़नगर से आने वाले वाहन मोहनपुरा ब्रिज के नीचे से मुल्लापुरा, भेरूपुरा होकर शंकराचार्य चौराहे पास कार्तिक मेला मैदान में पार्क होंगे। नागदा की ओर से आने वाले वाहन साड़ूमाता की बावड़ी, कुत्ता बावड़ी टर्निंग से रातड़िया रोड से राठौर क्षत्रिय तेली समाज मैदान में वाहन पार्क होंगे। आगर से आने वाले वाहनों को मकोड़िआम चौराहा से खाकचौक से जाट धर्मशाला से जूना सोमवारिया से कार्तिक मेला ग्राउण्ड में पार्क कराये जायेंगे।

इसी तरह आगर से आने वाली बसों एवं बड़े वाहनों को चौपाल सागर से उन्हेल नाका से साड़ूमाता की बावड़ी से कुत्ता बावड़ी से राठौर क्षत्रिय तेली समाज मैदान में वाहन पार्क कराये जायेंगे। इसी तरह मक्सी से आने वाले वाहनों को पांड्याखेड़ी से पाईप फैक्टरी, मन्नत गार्डन एवं इम्पीरियल होटल के पीछे वाली पार्किंग में पार्क कराया जायेगा। यहां से दर्शनार्थी सवारी बसों से कर्कराज पार्किंग तक जायेंगे, वहां से फिर दर्शन के लिये पैदल जा सकेंगे। देवास एवं भोपाल की तरफ से आने वाले वाहनों को मन्नत गार्डन एवं इम्पीरियल होटल के पीछे वाली पार्किंग में वाहन पार्क कराये जायेंगे। यहां से दर्शनार्थीसवारी बसों से कर्कराज पार्किंग तक जाकर वहां से दर्शन के लिये पैदल जा सकेंगे। इन्दौर की ओर से आने वाले वाहनों को मन्नत गार्डन एवं इम्पीरियल होटल के पीछे वाली पार्किंग में पार्क कराया जायेगा। यहां से दर्शनार्थी सवारी बसों से कर्कराज पार्किंग तक जायेंगे, जहां से फिर दर्शन के लिये पैदल जा सकेंगे।
भारी वाहनों का डायवर्शन प्लान के अनुसार इन्दौर से नागदा, आगर एवं मक्सी की ओर से जाने वाले भारी वाहनों को तपोभूमि से नरवर बायपास होकर मारूति शोरूम, सैफी पेट्रोल पम्प से सिंथेटिक्स होते हुए नागदा, आगर, मक्सी की ओर डायवर्शन किया जायेगा। इसी तरह मक्सी से देवास एवं इन्दौर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को श्री सिंथेटिक्स से सैफी, मारूति शोरूम से देवास रोड एवं नरवर बायपास से तपोभूमि होकर इन्दौर के लिये डायवर्शन किया जायेगा।
ये भी पढ़े- Ujjain: महाशिवरात्रि से पहले महाकाल का अद्भुत स्वरूप, उमा-महेश ने भक्तों को दर्शन दिए












Click it and Unblock the Notifications