Ujjain News: हेमा मालिनी ने किए महाकाल दर्शन, BJP के मिशन 400 पार पर कही बड़ी बात

Mahashivratri 2024 के अवसर पर धार्मिक नगरी उज्जैन में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं, जहां भगवान महाकाल की नगरी में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने भगवान महाकाल के दर्शन किए हैं, जहां हेमा मालिनी ने भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन करने के साथ ही नंदी हॉल में बैठकर भगवान का ध्यान लगाया है.

फिल्म अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी उज्जैन में विक्रम उत्सव के दौरान नृत्य प्रस्तुति देंगी। इसके पहले वे उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। वे महाकाल मंदिर में गर्भ गृह की चौखट पर पहुंची, जहां उन्होंने मत्था टेका। वहीं नंदीहाल में शिव आराधना भी की है।

Ujjain

महाकाल दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि, यूं तो प्रतिदिन सोशल मीडिया पर बाबा महाकाल के श्रृंगार के दर्शन करती हूं, परंतु आज साक्षात् दर्शन का सौभाग्य मिला। मंदिर की दर्शन व्यवस्था की उन्होंने सराहना भी की।

अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, 400 पार तो होगा ही होगा, प्रधानमंत्री का जो सपना है, वैसा ही हो रहा है, क्योंकि उन्होंने इतना अच्छा भव्य काम किया है, पूरे देश में, देश के हर एक व्यक्ति के लिए. हर एक क्षेत्र में उन्होंने इतना विकास किया है, जिसकी वजह से हम 400 पार जरूर होने वाले हैं.

उज्जैन में महाशिवरात्रि महापर्व के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे शिवनवरात्रि महोत्सव के दौरान भगवान श्री महाकालेश्वर अपने भक्तों को अलग-अलग स्वरूपो में दर्शन दे रहे हैं। शिवनवरात्रि के सप्तम दिवस सांध्य पूजन के पश्यात भगवान श्री महाकालेश्वर एवं माँ भगवती पार्वती ने सभी भक्तों को अपने श्री उमा-महेश स्वरूप में दर्शन दिए।

ये भी पढ़े- Ujjain News: महाशिवरात्रि पर आसानी से करना है महाकाल दर्शन तो इन बातों का रखें ध्यान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+